Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kerala: एक्शन में NIA, मलप्पुरम में PFI के पूर्व कार्यकर्ताओं के आवास पर कर रही छापेमारी

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 10:02 AM (IST)

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने रविवार को केरल के मलप्पुरम में पीएफआई के पूर्व कार्यकर्ताओं के आवास पर छापेमारी कर रही है। पीएफआई देश भर में कई हत्या के मामलों में आरोपी है। यह भारत को इस्लामिक राष्ट्र में बदलने की दिशा में काम कर रहा है। सितंबर 2022 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अधिकांश अग्रणी नेताओं को जेल में डाल दिया गया था।

    Hero Image
    एक्शन में NIA, केरल के मलप्पुरम में PFI के पूर्व कार्यकर्ताओं के आवास पर कर रही छापेमारी

    तिरुवनंतपुरम, आइएएनएस। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) रविवार को प्रतिबंधित इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के पूर्व कार्यकर्ताओं के चार ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी मलप्पुरम जिले के तिरूर और तनूर इलाकों में पूर्व पीएफआई कार्यकर्ताओं के चार आवासों पर की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह से जारी है छापेमारी

    मलप्पुरम जिला पुलिस के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें छापेमारी शुरू होने से ठीक पहले सूचित किया गया था। सुबह-सुबह शुरू हुई छापेमारी एक साथ की जा रही थी। इससे पहले, NIA ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में PFI मुख्यालय, ग्रीन वैली पर छापेमारी की थी और उसे सील कर दिया था।

    सितंबर 2022 में PFI पर लगा प्रतिबंध

    सितंबर 2022 में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा PFI पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और इसके अधिकांश नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। पीएफआई देश भर में कई हत्या के मामलों में आरोपी है और भारत को इस्लामिक राष्ट्र में बदलने की दिशा में काम कर रहा था। छापेमारी के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।