Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    केबीसी में चमके फरीदाबाद के यू-ट्यूबर कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर

    By Vinay TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 05 Nov 2020 06:48 PM (IST)

    अमिताभ बच्चन ने यू-ट्यूबर कैरी मिनाटी के बारे में पूछा था कि अजय नागर किस यू-ट्यूबर का असली नाम है। केबीसी में सवाल पूछे जाने पर कैरी मिनाटी के फैन भी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    यू-ट्यूबर कैरी मिनाटी का असली नाम अजय नागर है। (फाइल फोटो)

    हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। यू-ट्यूब पर रोस्ट वीडियो से करोड़ों लोगों को फैन बना चुके फरीदाबाद के कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर अब केबीसी में भी छा गए हैं। सोनी टीवी चैनल पर बुधवार रात प्रसारित हुए केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) शो के होस्ट बालीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने हाट सीट पर हार्दिक पाटिल बैठे थे। अमिताभ बच्चन ने दूसरा सवाल प्रसिद्ध यू-ट्यूबर कैरी मिनाटी के बारे में किया कि अजय नागर किस यू-ट्यूबर का असली नाम है।

    केबीसी में सवाल पूछे जाने पर कैरी मिनाटी के फैन भी खासे उत्साहित हैं। 21 वर्षीय यू-ट्यूबर के पिता विवेक नागर एडवोकेट हैं। उन्हें सुबह लोगों से फोन पर पता चला कि केबीसी में अजय को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने इस पर बेहद खुशी जताई। विवेक नागर कहते हैं कि बेटे पर गर्व है कि उसने अपनी क्रिएटिविटी से इतना नाम कमाया। विवेक बताते हैं कि अजय नागर काम के सिलसिले में अधिकतर बाहर ही रहते हैं। वे चाहते थे कि अजय पढ़-लिखकर प्रशासनिक अधिकारी बने, मगर अजय का दिमाग शुरू से ही क्रिएटिव चीजों की तरफ था। विवेक नागर बताते हैं कि 10 साल की उम्र से ही अजय ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया था।

    पहले वे उनसे छुपकर वीडियो बनाते थे। जब पिता विवेक को इसका पता चला तो उन्हें अटपटा लगा। मगर बेटे की रुचि देखकर उन्होंने ज्यादा रोकटोक नहीं की। धीरे-धीरे कैरी मिनाटी की आवाज और अंदाज लोगों को भाने लगी। आज यू-ट्यूब पर कैरी मिनाटी के 26.5 मिलियन सबस्क्राइबर हैं। वे एशिया के नंबर एक इंडिपेंडेंट डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। कैरी मिनाटी चैनल के बिजनेस हेड दीपक चाड़ ने बताया कि केबीसी में सवाल पूछे जाने पर अजय ने भी खुशी जताई, मगर इसके बाद अपने काम में जुट गए।

    यलगार वीडियो ने तोड़ दिए थे सारे रिकार्ड :

    कैरी मिनाटी ने इसी साल जून में टिकटाक को रोस्ट करते हुए यलगार नाम से एक वीडियो बनाई थी। यू-ट्यूब पर 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा बार दुनिया की 20 वीडियो में शामिल हुई। 24 घंटे में यलगार वीडियो को 32.8 मिलियन लोगों ने देखा, वहीं 5.3 मिलियन लाइक मिले। उनकी इस वीडियो ने रातों रात उनके फैंस में इजाफा कर स्टार बना दिया। कैरी मिनाटी के बड़ी भाई यशस्वी नागर भी म्यूजिक कंपोजर हैं। कैरी मिनाटी के अधिकतर गानों कंपोजिंग यशस्वी नागर ही करते हैं। विल्ली फ्रेंजी नाम से उनका अपना यू-ट्यूब चैनल है। देश में रोस्ट वीडियो का ट्रेंड शुरू करने का श्रेय कैरी मिनाटी को जाता है। 

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो