नौसेना के शीर्ष कमांडर करेंगे समुद्री सुरक्षा की समीक्षा, हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव पर होगी चर्चा
Indian Navy रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस जनरल अनिल चौहान थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी कमांडरों को संबोधित करेंगे। य ...और पढ़ें

नई दिल्ली, पीटीआई। भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडर सोमवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय सम्मेलन में देश की समुद्री सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। यूक्रेन संकट और हिंद महासागर में चीन द्वारा अपना प्रभाव बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में भू-राजनीतिक उथल-पुथल को देखते हुए यह सम्मेलन बहुत ही महत्वपूर्ण है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी कमांडरों को संबोधित करेंगे।

इस संबंध में नौसेना ने कहा है कि सम्मेलन में क्षेत्र की भू-रणनीतिक स्थिति और इससे निपटने की नौसेना की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी। नौसेना के अनुसार, वह हिंद महासागर और इससे आगे के क्षेत्रों में हर तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। यह सम्मेलन नौसेना कमांडरों के लिए अहम समुद्री विषयों पर चर्चा करने का एक मंच प्रदान करता है। इसका आयोजन दिल्ली में हो रहा है।

नौसेना ने एक बयान में कहा कि ‘‘हिंद महासागर क्षेत्र और विश्व के अन्य हिस्सों में तेजी से हो रहे घटनाक्रम से उपजे सुरक्षा परिदृश्य में इस सम्मेलन का अपना महत्व और प्रासंगिकता है।’’
Video: INS Vikrant: PM Modi Indian Navy को सौंपेंगे Made In India समुद्री जहाज INS Vikrant | IAC Vikrant
नौसेना ने बयान में कहा गया है कि नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार अन्य कमांडरों के साथ ‘‘नौसेना द्वारा पिछले कुछ महीनों में किये गये बड़े अभियानगत, साजो-सामान, मानव संसाधन विकास, प्रशिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों की भी समीक्षा करेंगे।’’

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।