Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Morning Top News 05 May 2023: अध्यक्ष पद के लिए NCP की अहम बैठक, मणिपुर में क्यों हुआ बवाल? पढ़ें प्रमुख खबरें

    Morning Top News मणिपुर में भड़की हिंसा के बाद हालात बिगड़ गए हैं। सेना के जवान हालात पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। उधर देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी आई है।

    By Jagran NewsEdited By: Manish NegiUpdated: Fri, 05 May 2023 10:54 AM (IST)
    Hero Image
    Morning Top News 05 May 2023: अध्यक्ष पद के लिए NCP की अहम बैठक

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। साल का पहला चंद्रग्रहण आज दिखेगा। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, अंटार्कटिका और यूरोप के अधिकांश हिस्सों में ये दिखाई देगा। इसके साथ ही एनसीपी की आज अहम बैठक होने वाली है। बैठक में पार्टी का अगला अध्यक्ष चुना जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज की प्रमुख बड़ी खबरें

    1. आज चुना जाएगा एनसीपी का अगला अध्यक्ष?

    एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की समिति की आज बैठक होने वाली है। बैठक में एनसीपी के अगले अध्यक्ष के नाम का एलान हो सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    2. मणिपुर में हिंसा के बाद ट्रेनें भी रद्द

    मणिपुर में हालात अभी सुधरे नहीं हैं। हिंसा के बाद ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। भारतीय सेना ने नागरिकों से केवल आधिकारिक और सत्यापित स्रोतों के माध्यम से मिलने वाली जानकारी पर भरोसा करने का आग्रह किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    3. साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, कहां दिखेगा?

    साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज यानी 5 मई को पड़ रहा है। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। भारत में लोग इस खगोलीय घटना को देख सकेंगे। चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    4. देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट

    भारत में बीते 24 घंटों में 3,611 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 36,244 से घटकर 33,232 हो गई है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    5. The Night Manager Season 2 इस दिन होगी रिलीज

    आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर स्टारर पॉपुलर वेब सीरीज द नाइट मैनेजर का दूसरा पार्ट 30 जून को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर