Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lunar Eclipse 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, 130 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग; भारत में क्या होगा असर?

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Fri, 05 May 2023 07:54 AM (IST)

    Lunar Eclipse 2023 साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज यानी 5 मई को पड़ रहा है। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। भारत में लोग इस खगोलीय घटना को देख सकेंगे। चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है।

    Hero Image
    Lunar Eclipse 2023: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज

    नई दिल्ली, जागरण डेस्क। Lunar Eclipse 2023: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को पड़ रहा है। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। भारत में लोग इस खगोलीय घटना को देख सकेंगे। हालांकि, इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा पर 130 साल बाद लग रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्र ग्रहण कब होता है?

    चंद्र ग्रहण तब होता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच से पृथ्वी गुजरती है। वहीं, एक उपछाया चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के बाहरी क्षेत्र में गुजरता है, जिसे पेनम्ब्रा कहा जाता है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पृथ्वी सूर्य की डिस्क के हिस्से को ढकती हुई प्रतीत होती है।

    चंद्र ग्रहण कहां दिखाई देगा?

    उपछाया चंद्र ग्रहणएशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, अंटार्कटिका और यूरोप के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। इसे नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, वाराणसी, मथुरा, पुणे, सूरत, कानपुर, विशाखापत्तनम, पटना, ऊटी, चंडीगढ़, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा सहित भारत के सभी शहरों में देखा जा सकेगा।

    भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा कि नहीं?

    खगोल शास्त्र और हिंदू पंचांग के अनुसार, भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। हालांकि, timeanddate.com के मुताबिक, भारत के कुछ हिस्सों में चंद्र ग्रहण को लोग देख सकते हैं।

    भारत में कब शुरू होगा चंद्र ग्रहण?

    साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार 5 मई की रात 8 बजकर 44 मिनट से शुरू होगा। यह 6 मई की रात 1 बजकर 1 मिनट तक चलेगा। चंद्र ग्रहण का उच्चतम काल रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा।

    उपच्छाया चंद्र ग्रहण भारतीय शहरों में कब दिखाई देगा?

    • नई दिल्ली: रात 8:44 (5 मई) बजे से 1:01 बजे (6 मई)
    • मुंबई: रात 8:44 बजे से 1:01 बजे (6 मई)
    • गुरुग्राम: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
    • हैदराबाद: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
    • बेंगलुरु: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
    • चेन्नई: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
    • कोलकाता: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
    • भोपाल: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
    • चंडीगढ़: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
    • पटना: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
    • अहमदाबाद: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
    • विशाखापत्तनम: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
    • गुवाहाटी: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
    • रांची: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
    • इंफाल: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
    • ईटानगर: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)