विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon: कब होगी मानसून की विदाई? अबतक औसत से कम हुई बारिश, मौसम विभाग का नया अपडेट आया सामने

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 22 Sep 2023 06:11 PM (IST)Updated: Fri, 22 Sep 2023 10:20 PM (IST)

उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश हुई है जबकि राज्यों को बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ...और पढ़ें

कब होगी मानसून की विदाई? (फाइल फोटो)
कब होगी मानसून की विदाई? (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मानसून सीजन में अबतक 780.3 मिमी हुई बारिश

नई दिल्ली, पीटीआई। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश हुई है, जबकि राज्यों को बारिश का इंतजार है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने मानसून वापसी की संभावित तारीख बताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून के 25 सितंबर के आसपास उत्तर पश्चिम भारत से वापसी शुरू होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: पूर्वी और मध्य भारत में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान, दिल्‍ली-NCR में हुई झमाझम बारिश

कब होती है मानसून की शुरुआत?

आमतौर पर एक जून को केरल में मानसून की शुरुआत होती है और आठ जुलाई तक देशभर में बदरा बरसते हैं। वहीं, 17 सितंबर के आसपास मानसून पीछे हटने लगता है और 15 अक्टूबर तक इसकी पूर्णत: विदाई हो जाती है।

मौसम विभाग ने क्या कुछ कहा?

मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत में कम बारिश होने की संभावना है। 25 सितंबर के आसपास पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल स्थितियां बनती जा रही हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून वापसी में किसी भी तरह की देरी का मतलब है कि वर्षा की लंबी अवधि। यह कहीं न कहीं खेती के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। खासकर उत्तर पूर्व के इलाकों के लिए, जहां मानसूनी वर्षा रबी की फसल में बेहद मददगार साबित होती है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में खिले रहेंगे धूप, जानें अपने शहर का मौसम...

अबतक कितनी हुई बारिश?

भारत में इस साल मानसूनी सीजन में औसत से कम बारिश हुई है। अबतक 780.3 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 832.4 मिमी होती है। आम तौर पर चार माह के मानसूनी सीजन के दौरान देश में औसतन 870 मिमी वर्षा होती है। जून से लेकर सितंबर के दौरान 94 प्रतिशत से लेकर 106 प्रतिशत की वर्षा को सामान्य माना जाता है।