Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनसे कार्यकर्ताओं ने नवी मुंबई डांस बार में की तोड़फोड़, वीडिया हुआ वायरल; जांच में जुटी पुलिस

    By Agency Edited By: Prince Gourh
    Updated: Sun, 03 Aug 2025 10:00 PM (IST)

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने नवी मुंबई के पनवेल में एक डांस बार में तोड़फोड़ की। कार्यकर्ताओं ने बार में फर्नीचर और शराब की बोतलें तोड़कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। मनसे पदाधिकारी ने कहा कि वे ऐसी अश्लीलता को पनपने नहीं देंगे। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है।

    Hero Image
    नवी मुंबई में मनसे कार्यकर्ताओं का डांस बार पर हमला (फाइल फोटो)

    पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने नवी मुंबई स्थित एक डांस बार में तोड़फोड़ की। यह घटना पनवेल में शनिवार देर रात हुई। मनसे के कुछ कार्यकर्ता पनवेल के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक बार में घुस गए, जहां उन्होंने फर्नीचर में तोड़फोड़ की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शराब की बोतलें तोड़ दीं और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। इंटरनेट मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें टूटी हुई मेजें, टूटे हुए कांच और बार के अंदरूनी हिस्से में हुई तोड़फोड़ नजर आ रही है।

    मनसे के पदाधिकारी ने क्या कहा?

    मनसे के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की पावन भूमि पर डांस बार का कोई स्थान नहीं है। हम पनवेल या राज्य में कहीं भी ऐसी अश्लीलता को पनपने नहीं देंगे।

    पुलिस ने संज्ञान में लिया मामला

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पनवेल पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज जुटा रहे हैं। गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

    एयरपोर्ट पर मारपीट करने वाले आर्मी ऑफिसर की बढ़ेगी मुश्किलें, भारतीय सेना का बयान जारी; जानें पूरा मामला