विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरपोर्ट पर मारपीट करने वाले आर्मी ऑफिसर की बढ़ेगी मुश्किलें, भारतीय सेना का बयान जारी; जानें पूरा मामला

Published: Sun, 03 Aug 2025 07:53 PM (GMT+05:30)

श्रीनगर हवाई अड्डे पर एक सेना अधिकारी ने स्पाइसजेट के कर्मचारियों के साथ मारपीट की क्योंकि उन्होंने अतिरिक्त वजन वाले ...और पढ़ें

श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेना अधिकारी ने स्पाइसजेट कर्मचारियों को पीटा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेना अधिकारी ने स्पाइसजेट कर्मचारियों को पीटा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेना के अधिकारी ने स्पाइसजेट के स्टाफ को पीटा
  2. भारतीय सेना ने बयान जारी कर जांच में सहयोग करने की बात कही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फ्लाइट में चढ़ने से पहले अधिक वजन वाले बैग के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों को बुरी तरह पीट दिया।

इस हमले में एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया, जबकि एक अन्य का जबड़ा टूट गया। यह घटना 26 जुलाई को श्रीनगर एयरपोर्ट पर हुई। स्पाइसजेट ने बताया कि अधिकारी दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने वाला था और वो 16 किलो के दो बैग लेकर आया था।

सेना ने संज्ञान में लिया मामला

अब भारतीय सेना ने इस मामले को अपने संज्ञान में लिया है। सेना ने बयान जारी कर बताया है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच में पूरा सहयोग करने की बात की है।

सेना का बयान

भारतीय सेना ने कहा, " सेना अनुशासन और आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी आरोपों को गंभीरता से लेती है। मामले की जांच में अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।"

इनपुट- एएनआई।

Video: स्पाइसजेट कर्मियों पर हमला करने वाले सेना के अधिकारी पर FIR, 16 किलो का बैग निकला बवाल की वजह