Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: नशे में धुत MNS नेता के बेटे का हंगामा, अर्धनग्न होकर महिला को दी गाली; आधी रात क्यों काटा बवाल?

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 03:53 PM (IST)

    महाराष्ट्र में भाषा विवाद के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राहिल शेख नामक एक व्यक्ति जो कथित तौर पर एमएनएस नेता का बेटा है नशे में एक मराठी भाषी महिला को गाली दे रहा है। महिला ने उसकी कार को टक्कर मार दी थी। घटना अंधेरी पश्चिम में हुई। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने वीडियो को साझा करते हुए एमएनएस पर निशाना साधा है।

    Hero Image
    एमएनएस नेता का आधी रात सड़क पर तांडव। (फोटो- स्क्रीनग्रैब)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में इन दिनों भाषा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां महाराष्ट्र में MNS के कार्यकर्ताओं ने गैर मराठी भाषी लोगों की पिटाई की है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो राज ठाकरे की MNS को शर्मसार कर सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रचारित हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नशे में धुत और अर्धनग्न होकर एक मराठी बोलने वाली महिला को गाली देते नजर आ रहा है। शख्स की पहचान राहिल शेख के रूप में हुई है। वह एमएनएस के राज्य उपाध्यक्ष जावेद शेख का बेटा होने का दावा कर रहा है।

    बीच सड़क पर युवक के बेटे ने काटा हंगामा

    जानकारी के अनुसार, राहिल शेख बीच सड़क पर एक मराठी बोलने वाली महिला को गाली देते नजर आ रहा है। आरोप है कि महिला ने शख्स की कार को टक्कर मार दी थी। पूरी घटना अंधेरी पश्चिम में वीरा देसाई रोड की है। वीडियो के सामने आने के बाद शिवसेना ने MNS पर निशाना साधा है।

    शिवसेना नेता संजय निरुपम ने वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, "शराब के नशे में चूर। अर्धनग्न। मनसे नेता का बेटा मराठी भाषी महिला को गाली दे रहा है। इसके अलावा, वह अपने पिता के प्रभाव का दिखावा कर रहा है। मराठी गौरव की रक्षा करने का दावा करने वालों का असली चेहरा देखिए। क्या ये वही मनसे के लोग हैं जो मुसलमानों के दबाव में हिंदुओं पर हमला कर रहे हैं?"

    पुलिस ने राहिल को किया गिरफ्तार

    वीडियो के सामने आने के बाद हंगामा हो गया। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शर्टलेस युवक राजश्री मोरे नाम की एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करता हुआ दिखाई दे रहा है, क्योंकि उसकी कार को युवक की कार ने टक्कर मार दी थी। उसकी पहचान राहिल शेख के रूप में हुई है, जो एमएनएस के राज्य उपाध्यक्ष जावेद शेख का बेटा होने का दावा कर रहा है।

    पुलिस ने कहा कि यह घटना अंधेरी पश्चिम में वीरा देसाई रोड पर हुई। अंबोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और युवक को मेडिकल जांच के लिए हिरासत में लिया गया, उसकी कार को भी मुंबई पुलिस ने आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया।

    यह भी पढ़ें: 'मैं महाराष्ट्र में मराठी, लेकिन भारत में...', भाषा विवाद के बीच बाल ठाकरे का पुराना वीडियो वायरल

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: समुद्र में दिखी संदिग्ध नाव और फिर हो गई लापता, रायगढ़ पुलिस की बढ़ी टेंशन; अलर्ट जारी