विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं महाराष्ट्र में मराठी, लेकिन भारत में...', भाषा विवाद के बीच बाल ठाकरे का पुराना वीडियो वायरल

Published: Mon, 07 Jul 2025 12:57 PM (IST)

महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषा विवाद के बीच शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा ...और पढ़ें

वीडियो में बाल ठाकरे कहते हैं कि भाषाई पहचान से ऊपर हिंदुत्व को अपनाना चाहिए। (फाइल फोटो)
वीडियो में बाल ठाकरे कहते हैं कि भाषाई पहचान से ऊपर हिंदुत्व को अपनाना चाहिए। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषा को लेकर छिड़ी जंग के बीच शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाल ठाकरे कहते हैं, "मैं महाराष्ट्र में मराठी हो सकता हूं, लेकिन भारत में हिंदू हूं।"

यह वीडियो ऐसे वक्त में सामने आया है जब उनके बेटे उद्धव ठाकरे और भतीजे राज ठाकरे ने मिलकर सत्ताधारी महायुति गठबंधन के खिलाफ मराठी भाषा को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में बाल ठाकरे कहते हैं कि भाषाई पहचान से ऊपर हिंदुत्व को अपनाना चाहिए।

यह वीडियो तब वायरल हुआ जब उद्धव और राज ठाकरे मुंबई में "विजय रैली" में साथ नजर आए। यह रैली महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले के खिलाफ थी, जिसमें प्राइमरी स्कूलों में हिंदी को डिफॉल्ट भाषा बनाने का आदेश दिया गया था।

यह भी पढ़ें: 7 साल पहले हुआ था हादसा, अब शख्स को मिलेगा 13 लाख का मुआवजा; ठाणे की ट्रिब्यूनल ने सुनाया फैसला