विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Michuang Cyclone Live Update: तमिलनाडु की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान मिचौंग, तटीय क्षेत्रों में धारा 144 लागू; उड़ानों पर लगी रोक

By Shalini KumariEdited By: Shalini Kumari
Published: Mon, 04 Dec 2023 09:57 AM (IST)Updated: Mon, 04 Dec 2023 05:41 PM (IST)

Michuang Cyclone Live Update मौसम विभाग ने तमिलनाडु आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के लिए अलर्ट जारी किया है। यहां चक्रवात ...और पढ़ें

तबाही मचाने तेजी से आ रहा मिचौंग चक्रवात
तबाही मचाने तेजी से आ रहा मिचौंग चक्रवात

HighLights

  1. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में तटीय इलाकों पर आवाजाही बंद
  2. मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पीएम मोदी ने की खास अपील

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Michuang Cyclone Live Update: दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में 'मिचौंग चक्रवात' का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने चक्रवात मिचौंग के मद्देनजर तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई स्थानों पर सोमवार को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। आज ये तूफान तमिलनाडु के तट से टकरा सकता है। राज्य सरकारों ने अपने- अपने इलाकों में सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए अपनी टीमों का अलर्ट कर दिया है।

पीएम मोदी ने जताया मदद का भरोसा

प्रधानमंत्री मोदी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार राज्य सरकारों के संपर्क में है। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव प्रयासों में शामिल होने और स्थानीय प्रशासन की मदद करने की अपील की है। सरकार ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी से बात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। 

यह भी पढ़ें: Weather Update: पहाड़ों पर बर्फ तो मैदानों में बारिश से गिरा पारा, दक्षिण भारत में चक्रवात 'मिचौंग' को लेकर रेड अलर्ट

यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

  • भारतीय सेना की 12 मद्रास यूनिट ने चेन्नई के मुगलिवक्कम और मनापक्कम इलाकों से लोगों को बचाया है। यह लोग भारी बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण फसं गए थे।

  • भारी बारिश के बाद जलभराव से बेहाल हुआ चेन्नई में पझावंतंगल सबवे जलभराव के कारण बंद हो गया है।

  • ओडिशा में भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवात तूफान के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

  • चक्रवात मिचौंग पर ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा का कहना है, "चक्रवात मिचौंग के कारण एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। हर चीज पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। गश्त भी की जा रही है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। अब इस चक्रवात के कारण 7 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।"

  • तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में निजी कंपनियों और प्रतिष्ठानों से अनुरोध किया है कि वे भारी बारिश और इसके प्रभाव के कारण अपने कर्मचारियों को 5 दिसंबर (मंगलवार) को वर्क फ्रॉम होम ही दें।

  • चक्रवात की स्थिति को देखते हुए साउथ सेंट्रल रेलवे ने भी 144 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। साथ ही स्कूलों और दफ्तरों को भी बंद कर दिया गया है। साथ ही, कुछ प्राइवेट ऑफिसों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है। 
  • चेन्नई के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया है, जिसके कारण जीवन अस्त-व्यस्त लग रहा है। हालांकि, प्रशासन की चेतावनी के बाद लोग अपने घरों में ही है।

  • चेन्नई एयरपोर्ट पर भी भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया है। सोमवार को लगभग 11 उड़ानों को केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) की ओर मोड़ दिया गया है।

  • चेंगलपट्टू शहर के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरु हो गई है। प्रशासन ने सभी से घर में रहने की अपील की है।

  • चेन्नई के वेलाचेरी और पल्लीकरनई इलाकों में भारी बारिश के कारण हुए भारी जलभराव में एक कार फंसी देखी गई।

  • चक्रवात की संभावना को देखते हुए पुडुचेरी के जिला अधिकारी ने समुद्री इलाकों के आसपास धारा 144 लागू कर दिया है। जिला अधिकारी ने तीन दिसंबर की शाम सात बजे से पांच दिसंबर की शाम छह बजे तक लोगों को सुमद्री तटीय इलाकों में नहीं जाने का निर्देश दिया है। इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण दीवार ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। 

  • भारी बारिश के बाद तमिलनाडु के चेन्नई शहर में भारी बारिश के कारण गंभीर जलजमाव के बीच, अलंदूर में थिल्लई गंगा नगर सबवे को बंद कर दिया गया है। कई इलाकों में भी भारी जलभराव देखा गया है।

  • चेन्नई के क्षेत्रीय मेट्रोलॉजी निदेशक बालचंद्रन का कहना है, "चक्रवात माइचौंग चेन्नई के पूर्व-उत्तर पूर्व से लगभग 100 किमी दूर है। पिछले 6 घंटों में, यह 10 किमी/घंटा की गति से आगे बढ़ा है और इसके आगे बढ़ने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम दिशा में, आज दोपहर 4 बजे तक चक्रवाती तूफान के तीव्र होने की आशंका है।"

  • तमिलनाडु के कनाथूर पुलिस ने कहा, "तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के बीच, आज सुबह चेन्नई के ईस्ट कोस्टल रोड, कनाथूर इलाके में एक नवनिर्मित दीवार गिर गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक झारखंड के रहने वाले हैं। कनाथूर पुलिस मामले की जांच कर रही है।"

यह भी पढ़ें: AQI Update: दिल्ली-एनसीआर में हुई 'गुड मॉर्निंग', 250 के नीचे आया एक्यूआई; जानें अपने शहर का हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।