विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AQI Update: दिल्ली-एनसीआर में हुई 'गुड मॉर्निंग', 250 के नीचे आया एक्यूआई; जानें अपने शहर का हाल

By Shalini KumariEdited By: Shalini Kumari
Published: Mon, 04 Dec 2023 09:33 AM (IST)

बारिश के बाद दिल्ली वालों को वायु प्रदूषण से थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण स्तर में आ सकता है सुधार
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण स्तर में आ सकता है सुधार

HighLights

  1. दिल्ली का ओवरऑल प्रदूषण लेवल 303 हुआ दर्ज
  2. दिल्ली-एनसीआर में 250 के नीचे पहुंचा एक्यूआई लेवल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। AQI Update: दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार देखा गया है। दरअसल, देर रात दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर में थोड़ी गिरावट देखी गई है। हालांकि, अब भी प्रदूषण 300 के पार ही बना हुआ है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले कुछ दिनों में लोगों को साफ हवा में सांस लेने का मौका मिल जाएगा।

प्रदूषण स्तर में आई गिरावट

आज दिल्ली का ओवरऑल प्रदूषण लेवल 303 दर्ज किया गया है। इसके अलावा दिल्ली के अधिकतर इलाकों में भी एक्यूआई 300 के पार ही रहा है। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के सोमवार की सुबह 9 बजे के डेटा के मुताबिक, आनंद विहार में एक्यूआई 311 रहा, द्वारका सेक्टर 8 में 337, आईजीआई एयरपोर्ट में 299, जहांगीरपुरी में 325, वजीरपुर में 330, रोहिणी में 341, ओखला में 314 और लोधी रोड में एक्यूआई 272 दर्ज किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में भी देखी गई गिरावट

दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण स्तर में भी गिरावट देखी गई है। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 250, नोएडा में 240, गाजियाबाद में 200, फरीदाबाद में 240 और गुरुग्राम में एक्यूआई 250 के करीब रहा।  

यह भी पढ़ें: Weather Update: पहाड़ों पर बर्फ तो मैदानों में बारिश से गिरा पारा, दक्षिण भारत में चक्रवात 'मिचौंग' को लेकर रेड अलर्ट

प्रमुख शहरों का हाल

शहर AQI
दिल्ली 303
मुंबई 168
पटना 296
इंदौर 208
भोपाल 150
हैदराबाद 100
अहमदाबाद 122
लखनऊ 155

टॉप 10 प्रदूषित शहर की सूची

03 दिसंबर के डेटा के मुताबिक, बिहार का बेगुसराय देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा था। इसके बाद चेन्नई में एक्यूआई 386, अजमेर में 337, दिल्ली में 333, पटना में 304, सहरसा में 298, कटिहार में 263, छपरा में 240, नई दिल्ली यूएस एंबेसी में 226 और बिहार के मोतिहारी में 209 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:AQI Update: दिल्ली की आबोहवा अब भी बेहद खराब, 388 पहुंचा एक्यूआई; टॉप 10 प्रदूषित शहरों में बिहार के कई शहर शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।