विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AQI Update: दिल्ली की आबोहवा अब भी बेहद खराब, 388 पहुंचा एक्यूआई; टॉप 10 प्रदूषित शहरों में बिहार के कई शहर शामिल

By Shalini KumariEdited By: Shalini Kumari
Published: Sat, 02 Dec 2023 09:22 AM (IST)

दिल्ली सरकार की सख्ती के बावजूद प्रदेश की एयर क्वालिटी में सुधार नहीं हो रहा है। दिल्ली में शनिवार को ...और पढ़ें

नवंबर में प्रदूषण का हाल रहा बेहाल
नवंबर में प्रदूषण का हाल रहा बेहाल

HighLights

  1. भारी प्रदूषण और कोहरे की मार के साथ हुई दिसंबर की शुरुआत
  2. दिल्ली का औसत एक्यूआई 365 हुआ दर्ज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। National AQI Update: देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को भारी कोहरे का सामना करना पड़ा रहा है, लेकिन अब भी लोगों को प्रदूषण से किसी तरह की राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, तत्काल कोहरे और प्रदूषण में किसी तरह की कमी होने के आसार नहीं है। दिसंबर की शुरुआत ही भारी प्रदूषण और कोहरे की मार के साथ हुई है।

गैस चैंबर वाले हालात

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली का औसत एक्यूआई (Delhi AQI) 365 दर्ज किया गया है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' की श्रेणी में पहुंच चुका है। यहां आनंद विहार में एक्यूआई 388, अशोक विहार में 386, लोधी रोड में 349, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक्यूआई 366 दर्ज किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में भी जहरीली हवा

दिल्ली-एनसीआर में भी हवा की हालत में किसी तरह का सुधार नजर नहीं आ रहा है। नोएडा में 341, ग्रेटर नोएडा में 337, गाजियाबाद में 309 और गुरुग्राम में एक्यूआई 300 रहा। हालांकि, फरीदाबाद में प्रदूषण स्तर में मामूली गिरावट देखी गई है, जिसके बाद AQI 320 दर्ज किया गया।

नवंबर में प्रदूषण का रिकॉर्ड

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल नवंबर माह में वर्ष 2022 की तुलना में गंभीर श्रेणी में हवा के दिन तीन गुना बढ़े हैं। पूरे नवंबर के 30 में से 26 दिनों तक प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' या 'गंभीर' की श्रेणी में रहा और केवल चार दिन ही एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है। इस साल नवंबर माह एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब हवा सामान्य श्रेणी में दर्ज की गई हो।

प्रमुख शहरों का हाल

देश के कई प्रमुख शहरों में एक्यूआई अब भी 300 के पार बना हुआ है, वहीं कुछ शहरों में एक्यूआई काफी अच्छा दर्ज किया गया है। शनिवार की सुबह 9 बजे के डेटा के मुताबिक प्रमुख शहरों का एक्यूआई कुछ ऐसा रहा है।

शहर AQI
दिल्ली 365
पटना 330
मुंबई 130
लखनऊ 170
इंदौर 62
भोपाल 50
हैदराबाद 80
अहमदाबाद 60

यह भी पढ़ें: AQI Update: दिल्ली-एनसीआर की हवा में फिर घुला जहर, कई इलाकों में 400 के पार पहुंचा AQI, जानें अपने शहर का हाल

सबसे प्रदूषित शहरों की सूची

1 दिसंबर के प्रदूषण के आंकड़ों के मुताबिक, देश के बीस शहर 'बेहद खराब' श्रेणी में रहे हैं। 

शहर AQI
कालाबुर्गी, कर्नाटक  497
पटना, बिहार 475
राजगिर, बिहार 414
दिल्ली, दिल्ली 398
मुजफ्फरपुर, बिहार 355
बहादुरगढ़, हरियाणा 340
बेगुसराय, बिहार 325
समस्तीपुर, बिहार 294
फरीदाबाद, हरियाणा 287
मेरठ, यूपी 287

यह भी पढ़ें: Weather Update: 4 दिसंबर तक तमिलनाडु तट को पार करेगा Cyclone Michaung, IMD का येलो अलर्ट; पुडुचेरी, कराईकल और यानम में स्कूल बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।