विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AQI Update: दिल्ली-एनसीआर की हवा में फिर घुला जहर, कई इलाकों में 400 के पार पहुंचा AQI, जानें अपने शहर का हाल

By Shalini KumariEdited By: Shalini Kumari
Published: Fri, 01 Dec 2023 09:27 AM (IST)

महीने के शुरुआत में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा देखा जा रहा है। इस समय दिल्लीवालों को प्रदूषण के साथ-साथ ...और पढ़ें

एक बार फिर हवा में घुला जहर
एक बार फिर हवा में घुला जहर

HighLights

  1. एक बार फिर हवा में घुला जहर
  2. दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में 400 के पार एक्यूआई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। AQI Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर की आबोहवा एक बार फिर जहरीली होती नजर आ रही है। नवंबर की शुरुआत से ही दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना दुश्वार हो गया है। पूरे नवंंबर दिल्ली और इसके आसपास के इलाके में लोग साफ हवा में सांस लेने को तरस गए हैं। 

वहीं, दिसंबर की शुरुआत में भी दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है। हालांकि, सप्ताह की शुरुआत में प्रदूषण स्तर में गिरावट देखी जा रही थी, जिसके कारण सुधार की उम्मीद थी, लेकिन अब प्रदूषण का स्तर दोबारा बढ़ने लगा है। इस समय दिल्ली वालों को प्रदूषण के साथ-साथ ठंड की मार भी झेलनी पड़ रही है।

दिल्ली में 400 के पार प्रदूषण स्तर

शुक्रवार की सुबह 7 बजे के दिल्ली का एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है। वहीं, दिल्ली के अधिकतर इलाकों में भी एक्यूआई 400 के पार रहा है। दिल्ली के आनंद विहार में शुक्रवार की सुबह 9 बजे एक्यूआई 407, द्वारका सेक्टर-8 में 400, जहांगीरपुरी में 402, लोधी रोड में 349, रोहिणी में 400, वजीरपुर में 423 और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में एक्यूआई 381 दर्ज किया गया है।

एनसीआर की आबोहवा में फिर घुला जहर

इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर में भी हवा की हालत काफी खराब बनी हुई है। नोएडा में एक्यूआई 360, ग्रेटर नोएडा में 376, गाजियाबाद में 340, फरीदाबाद में 380 और गुरुग्राम में एक्यूआई 330 दर्ज किया गया है। पिछले चौबीस घंटे के भीतर ही प्रदूषण के सूचकांक में 108 अंकों का इजाफा हुआ है। 18 इलाकों की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: Weather Update Today: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठिठुरन; मौसम विभाग ने यहां बारिश का दिया अलर्ट

प्रमुख शहरों का हाल

शहर AQI
दिल्ली 373
मुंबई 170
लखनऊ 150
इंदौर 97
हैदराबाद 127
अहमदाबाद 129
भोपाल 130
पटना 348

क्या होता है AQI?

Air Quality Index (AQI) हवा की गुणवत्ता आंकने का एक सूचकांक है, जिससे यह पता लगाया जाता है कि एक शहर की हवा कितनी प्रदूषित है। एक्यूआई को अलग-अलग स्तर पर बांटा गया है, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि कहां-कैसी स्थिति है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब', 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

यह भी पढ़ें: AQI Update: बारिश के बाद भी नहीं सुधरे दिल्ली के हालात, 400 के पार प्रदूषण स्तर; सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।