विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AQI Update: बारिश के बाद भी नहीं सुधरे दिल्ली के हालात, 400 के पार प्रदूषण स्तर; सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद

By Shalini KumariEdited By: Shalini Kumari
Published: Tue, 28 Nov 2023 09:57 AM (IST)

बीती रात हुई बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मौसम में ठंडक महसूस हुई ...और पढ़ें

बारिश के बाद भी प्रदूषण स्तर में नहीं दिखी खास कमी
बारिश के बाद भी प्रदूषण स्तर में नहीं दिखी खास कमी

HighLights

  1. सोमवार को सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद
  2. बारिश के बाद प्रदूषण स्तर में 100 अंकों की कमी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। India AQI Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद भी प्रदूषण में किसी तरह का सुधार नहीं देखा गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भारी की आशंका जताई थी, जिसके बाद उम्मीद लग रही थी कि प्रदूषण में भारी गिरावट देखी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 28 नवंबर यानी आज दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बेहद खराब श्रेणी' में दर्ज की गई है।

100 अंकों की कमी दर्ज

हालांकि, 10 घंटे की बारिश के बाद दिल्ली के एयर क्वालिटी इंडेक्स में 100 अंकों की कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, मंगलवार की सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता का स्तर 400 के पास पहुंच गया है, जो एक दिन पहले 500 के करीब था।

सुबह 9 बजे के डेटा के मुताबिक, आनंद विहार में 368, रोहिणी में 389, द्वारका सेक्टर 8 में 373, पटपड़गंज में 371, पंजाबी बाग में 397, वजीरपुर में 403 और आईटीओ में एक्यूआई 431 दर्ज किया गया है। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बारिश के बाद भी एक्यूआई 387 दर्ज किया गया था, जो बारिश के पहले 395 था।

एनसीआर में भी नहीं सुधरे हालात

बारिश के बाद भी दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण स्तर 300 के पार है। अधिकतर शहरों का प्रदूषण स्तर 'बहुत खराब' श्रेणी में ही बना रहा है। ग्रेटर नोएडा में पिछले आठ दिनों से एक्यूआई 300 के पार ही दर्ज हो रहा है। मंगलवार यानी 28 नवंबर को भी ग्रेटर नोएडा में 326 एक्यूआई दर्ज हुआ है। इसके अलावा, नोएडा में 310, गाजियाबाद में 320, फरीदाबाद में 330 और गुरुग्राम में 300 एक्यूआई दर्ज हुआ है।

प्रमुख शहरों में क्या है AQI?

शहर AQI
दिल्ली 339
मुंबई 164
हैदराबाद 123
लखनऊ 187
पटना 218
इंदौर 127
अहमदाबाद 80

इन 10 शहरों का एक्यूआई रहा सबसे खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, 27 नवंबर के डेटा के आधार पर यह 10 शहरों भारत के सबसे प्रदूषित शहर रहें।

शहर AQI
हनुमानगढ़, राजस्थान 416
दिल्ली, दिल्ली 395
फरीदाबाद, हरियाणा 364
ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश 361
धोलपुर, राजस्थान 343
नोएडा, उत्तर प्रदेश 334
सिवान, बिहार 327
मानेसर, हरियाणा 325
फतेहाबाद, हरियाणा 320
रोहतक, हरियाणा 316

यह भी पढ़ें: Weather Update: बारिश बढ़ाएगी दिल्ली की सर्दी, भारी ओलावृष्टि से दक्षिण राजस्थान में बिछी सफेद चादर; IMD का अगले 3 दिनों का अलर्ट

सबसे साफ शहरों में अब भी टॉप पर आइजोस

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, 27 नवंबर के डेटा के आधार पर यह 10 शहरों भारत के सबसे कम प्रदूषित शहर रहें।

शहर AQI
आइजोल 12
सूरत 27
सिल्चर 31
गांधीनगर 32
पुडुचेरी 37
तिरुवनंतपुरम 41
अहमदाबाद 43
त्रिपुर 45
कलाबुर्गी 46
उल्हासनगर 49

यह भी पढ़ें: AQI Update: नवंबर के अंत में भी नहीं थम रहा प्रदूषण का प्रकोप, 400 के पार AQI; बिहार के पॉल्यूशन लेवल ने चौंकाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।