जानिए कौन है विजय ठाकुर सिंह जिन्होंने UNHRC में पाकिस्तान की ईंट से ईंट बजा दी
जेनेवा में मंगलवार को UNHRC के 42वें सत्र में पाकिस्तान के झूठ का पोल खोलने वालीं भारतीय प्रतिनिधी विजय ठाकुर सिंह 1985 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुईं थी।
नई दिल्ली, एजेंसी। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान की बेचैनी कम नहीं हो रही है। इसके बाद से वो लगातार इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने के लिए झूठ बोल रहा है। बहरहाल वो अपनी खोखली दावों पर लगातार शिकस्त झेल रहा है, लेकिन वो अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा। कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार को जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 42वें सत्र में देखने को मिला। इस दौरान पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे को उठाया। उसके इस हवा हवाई दावों के भारतीय प्रतिनिधी ने एक बार फिर से फुस्स कर दिया और पूरी दुनिया के सामने उसकी असलियत को उजगार किया। जिस भारतीय प्रतिनिधी ने पाकिस्तान की ईंट से ईंट बजाई उनका नाम विजय ठाकुर सिंह है। आइए जानते हैं उनके बारे में
- 18 सितंबर, 1960 को जन्मीं विजय ठाकुर सिंह एमईए में विदेश मंत्रायल में सचिव (ईस्ट) पद पर कार्यरत है। वो इस पद पर 1 अक्टूबर 2018 से हैं।
- अर्थशास्त्र में MA विजय ठाकुर सिंह, अगस्त 1985 में भारतीय विदेश सेवा (IFS) में शामिल हुईं।
- इसके बाद उन्होंने दुनिया भर के विभिन्न भारतीय दूतावासों जैसे कि सिंगापुर, आयरलैंड, अमेरिका, अफगानिस्तान सहित कई देशों में अपनी सेवा दी।
- सिंह ने 1989-1999 के बीच विदेश मंत्रालय में काम करते हुए नई दिल्ली में निदेशक (पाकिस्तान), उप सचिव (पाकिस्तान), अवर सचिव (अफगानिस्तान, पाकिस्तान) के रूप में भी कार्य किया। 2000-2003 के बीच उन्होंने न्यूयॉर्क में परमानेंट मिशन ऑफ़ इंडिया में काउंसलर के रूप में भी काम किया।
- उन्होंने दिसंबर 2016 से सितंबर 2018 के बीच आयरलैंड में भारतीय राजदूत के तौर पर काम किया।
- उन्होंने जून 2013 से अगस्त 2016 के बीच सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त के तौर पर काम किया।
- सिंह ने फरवरी 2006-अगस्त 2007 के बीच मैड्रिड में भारत के डिप्टी चिफ ऑफ मिशन के तौर पर काम किया।
- विजय ठाकुर सिंह, काबुल में भारत के दूतावास में काउंसलर के पद पर भी रहीं।
यह भी पढ़ें: पीके सिन्हा ने संभाला PM मोदी के मुख्य सलाहकार का कार्यभार तो PK मिश्रा बने मुख्य सचिव
यह भी पढ़ें: UNHRC में बोला भारत- कश्मीर में तेजी से समान्य हो रहे हालात, खुद के गिरेबां में झांके पाकिस्तान