Move to Jagran APP
In-depth

आदि गुरु शंकराचार्य कम उम्र में हो गए थे वेदों के जानकार, हिंदू धर्म की पुनर्स्थापना का किया था महान कार्य

आदि गुरु शंकराचार्य का जन्म आठवीं सदी में केरल के कालड़ी गांव में हुआ था। उनका जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ था। माना जाता है कि स्वंय भगवान शिव शंकराचार्य के रूप में जन्म लिए थे। उनका जन्म वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष पंचमी को हुआ था। Photo- Jagran Graphics

By Devshanker ChovdharyEdited By: Devshanker ChovdharyPublished: Tue, 06 Jun 2023 01:57 PM (IST)Updated: Tue, 06 Jun 2023 01:57 PM (IST)
शंकराचार्य ने हिंदू धर्म की पुनर्स्थापना की थी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Adiguru Shankaracharya: इन दिनों आदि गुरु शंकराचार्य काफी चर्चा में है, क्योंकि फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर हिंदू धर्म की पुनर्स्थापना करने वाले जगद्गुरु शंकराचार्य पर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में शंकराचार्य की पूरी जीवन गाथा दिखाई जाएगी। शंकराचार्य भगवान शिव के अवतार माने जाते हैं। हिंदू धर्म में शंकराचार्य की उपाधि सर्वोच्च मानी जाती है, जो किसी व्यक्ति द्वारा निर्मित नहीं है, बल्कि साक्षात भगवान द्वारा स्थापित है।

loksabha election banner

कौन थे आदि शंकराचार्य?

आदि गुरु शंकराचार्य का जन्म आठवीं सदी में केरल के कालड़ी गांव में हुआ था। उनका जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ था। माना जाता है कि स्वंय भगवान शिव शंकराचार्य के रूप में जन्म लिए थे। उनका जन्म वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष पंचमी को हुआ था। उनका नाम शंकर रखा गया, जो आदि गुरु शंकराचार्य कहलाए। शंकराचार्य को जगद्गुरु के रूप में मान्यता प्राप्त है। 'शंकराचार्य' यह एक उपाधि है, जो हर युग में एक ऋषि को मिलती है। शंकराचार्य बहुत ही कम उम्र में संन्यासी बन गए थे। शंकराचार्य का निधन सिर्फ 32 साल में हो गया था।

कैसे शंकराचार्य ने हिंदू धर्म की पुनर्स्थापना की?

आदि गुरु शंकराचार्य को हिंदू धर्म की पुनर्स्थापना करने का श्रेय दिया जाता है। शंकराचार्य ने लोगों को हिंदू धर्म के मायने समझाए। लोगों के बीच हिंदू धर्म को लेकर फैली भ्रांतियां मिटाई। आज से करीब दो हजार वर्ष पूर्व वेदों के पंडितों ने लोगों के बीच हिंदू धर्म को लेकर गलत बातें फैलाई थी। उन्होंने वेद के मंत्रों का गलत अर्थ बताया, जिस वजह से हिंदू धर्म के लोग गलत प्रथा को अपनाने लगे। तभी शंकराचार्य ने हिंदू धर्म का प्रचार-प्रसार किया। लोगों को हिंदू धर्म का ज्ञान दिया। शंकराचार्य ने मूर्तिपूजा को सिद्ध करने की कोशिश की। उन्होंने हिंदू धर्म की पुनर्स्थापना करने के लिए विरोधी पंथ की बातों को भी सुना।

शंकराचार्य ने कौन से मठों की स्थापना की?

शंकराचार्य ने हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार करने के लिए देश में चार मठों की स्थापना की। उन्होंने इन चार मठों की स्थापना करने के बाद अपने शष्यों को इन मठों में आसीन किया। आदि गुरु से शास्त्रार्थ में पराजित मंडन मिश्र पहले शंकराचार्य बने थे। शंकराचार्य का पद हिंदू धर्म में सबसे सर्वोच्च पद है।

शंकराचार्य ने देश के सभी चार कोनों में चार मठ स्थापित किए। उन्होंने उत्तर दिशा में बद्रिकाश्रम में ज्योर्तिमठ, पश्‍चिम दिशा में द्वारिका में शारदा मठ, दक्षिण दिशा में श्रंगेरी मठ और पूर्व दिशा में जगन्नाथ पुरी में गोवर्धन मठ की स्थापना की। ये सभी मठ आगे चलकर शंकराचार्य पीठ कहलाए। हालांकि, इन सबसे अलावा भी देश में मानव निर्मित कई मठ हैं, जिसकी स्थापनी स्वंय शंकराचार्य ने नहीं की थी।

आदि शंकराचार्य के बाद से देश में शंकराचार्य की परंपरा कैसे शुरू हुई?

आदि गुरु शंकराचार्य ने जिन चार मठों की स्थापना की थी और उन सभी मठों में अपने शिष्यों को आसीन किया था। वे सभी शिष्य शंकराचार्य कहलाए। सबसे पहले शंकराचार्य मंडन मिश्र बने थे, जो शंकराचार्य से शास्त्रार्थ में हार गए थे। मठों में शंकराचार्य की परंपरा अभी तक चली आ रही है। ये हिंदू धर्म में सबसे सर्वोच्च पद माना जाता है।

अद्वैत वैदांत क्या है?

शंकराचार्य के वेदांत को अद्वैत वेदांत कहा जाता है। उनका मानना है कि इस वास्तविकता और अनुभवी दुनिया की सभी चीज की जड़े ब्रह्मा से जुड़ी है। उनका कहना है कि ये अपरिवर्तनीय चेतना है। शंकराचार्य का मानना है कि इस ब्रह्माण्ड में ब्रह्म ही सत्य है। शंकराचार्य ने दुनिया को माया का रहस्य समझाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.