विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विटर पर फैली अफवाह, हो चुकी है जयललिता की मौत

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2016 02:49 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2016 03:14 PM (IST)

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता बीमार हैं और पिछले दिनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जेएनएन। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता बीमार हैं और पिछले दिनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। कई दिनों से उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। इसके चलते सोशलमीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। ट्विटर पर यह अफवाह भी फैल चुकी है कि जयललिता अब दुनिया में नहीं रहीं।

इससे पहले मद्रास हाइकोर्ट ने गुरुवार को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें राज्य मुख्यमंत्री जयललिता के स्वास्थ्य की जानकारी देने की मांग की गयी थी। बता दें कि कोर्ट ने इसे प्रचार संबंधित याचिका मानी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत रिपोर्ट की मांग करते हुए ट्रैफिक रामास्वामी ने मद्रास हाइकोर्ट में याचिका डाली थी। याचिका में कहा गया कि ‘तमिलनाडु के लोग जानना चाहते हैं कि जयललिता का स्वास्थ्य कैसा है।

बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकायत पर जयललिता को 22 सितंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें देखने के लिए ब्रिटिश डॉक्टरों को भी बुलाया गया था।

जया की स्वास्थ्य रिपोर्ट को लेकर हाई कोर्ट में याचिका

जयललिता की हेल्थ रिपोर्ट जारी होने से कम होंगी लोगों की चिंताएं: हाईकोर्ट