जयपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में चूक, कई फीट ऊंची दीवार कूदकर फरार हुए कैदी; प्रशासन पर उठे सवाल
जयपुर सेंट्रल जेल से दो कैदी अनीस उर्फ दानिश और नवल किशोर तड़के फरार हो गए। वे केवल चार-पांच दिनों के लिए ही जेल में थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उन्होंने बैरक की खिड़की से सलाखें हटा दीं और पाइप का उपयोग करके दीवार से नीचे उतरे। एडीजी (जेल) रूपेंद्र सिंह ने पुलिस को जानकारी दे दी है और मामले की जांच जारी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जयपुर की सेंट्रल जेल की ऊंची दीवारें फांदकर दो कैदी तड़के फरार हो गए। जेल से फरार होने के दोनों कैदियों ने ऐसा तरीका आजमाया कि जेल प्रशासन भी हैरान रह गया।
दरअसल, जेल से फरार हुए दोनों कैदियों की पहचान अनीस उर्फ दानिश और नवल किशोर के तौर पर हुई है। ये दोनों कैदी केवल चार से पांच दिनों के लिए इस सेंट्रल जेल में थे। अब पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जेल प्रशासन पर उठे सवाल
जेल से कैदियों के भागने के बाद पूरा जेल प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। जानकारी के अनुसार, जो कैदी फरार हुए हैं, वह जेल के 13 नंबर के बैरक में थे। बताया जा रहा है कि दोनों कैदी जेल की दीवार कूदकर भागे हैं।
इस पूरे मामले पर एडीजी (जेल) रूपेंद्र सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि आज सुबह करीब 3:30 बजे, दो कैदी, अनीस उर्फ दानिश और नवल किशोर, जो केवल चार से पांच दिनों के लिए जयपुर सेंट्रल जेल में थे वह फरार हो गए।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: ADG (Jail) Rupendra Singh says, "This morning around 3:30 AM, two inmates, Anees alias Danish and Naval Kishore, who had been in Jaipur Central Jail for only four to five days, escaped. The incident has been reported to the police, who are now working… pic.twitter.com/Drsy118yph
— ANI (@ANI) September 20, 2025
पुलिस को दी गई पूरे मामले की जानकारी
एडीजी (जेल) रूपेंद्र सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। अब जेल प्रशासन के साथ इस मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कैदियों ने अपने बैरक की बाथरूम की खिड़की से सलाखें हटा दीं, एक पाइप का उपयोग करके मुख्य दीवार से नीचे उतरे और फिर जेल के बाहर कूद गए। (समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।