विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान: BJP विधायक को चुनावी वादा याद दिलाना वोटर को पड़ा भारी, समर्थकों ने लाठी-डंडों से पीटा

Published: Sat, 20 Sep 2025 07:27 AM (GMT+05:30)

राजस्थान में एक मतदाता को भाजपा विधायक को चुनावी वादा याद दिलाना भारी पड़ा। विधायक समर्थकों ने सूरज माली नामक ...और पढ़ें

राजस्थान: BJP विधायक को चुनावी वादा याद दिलाना वोटर को पड़ा भारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
राजस्थान: BJP विधायक को चुनावी वादा याद दिलाना वोटर को पड़ा भारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में एक भाजपा विधायक को उनका चुनावी वादा याद दिलाना मतदाता को इतना भारी पड़ा कि उसकी हड्डियां तोड़ दी गईं। विधायक समर्थकों ने मतदाता को यह धमकी भी दी कि भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा करने पर जान से हाथ धोना पड़ सकता है। अब मतदाता का गंभीर हालत में अहमदाबाद में उपचार जारी है।

वहीं, विधायक ने कहा कि राजनीतिक विरोधी इस घटना से मुझे गलत जोड़ रहे है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की बात कही है।

चुनावी वादा याद दिलाने पर लाठी-डंडों से पीटा

चित्तौड़गढ़ के कपासन विधानसभा सीट से विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने वादा किया था कि वे चुनाव जीतने पर राज राजेश्वर सरोवर से पानी आम लोगों तक पहुंचाएंगे। चुनाव जीतने के करीब पौने दो साल बाद क्षेत्र के मतदाता सूरज माली ने इंटरनेट मीडिया के जरिए विधायक को इस वादे की याद दिलाई। इससे नाराज विधायक समर्थकों ने पिछले सप्ताह काम से लौट रहे सूरज पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पीड़ित का अहमदाबाद में इलाज जारी

हमले में सूरज के दोनों पैर की हड्डियां टूट गईं। उनका पहले चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल और अब अहमदाबाद में उपचार जारी है। मामले में क्षेत्र के लोग लगातार धरना-प्रदर्शन कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अज्ञात हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें- लोरी सुनाई, गोद में सुलाया और फिर 3 साल की बच्ची को मां ने...; अजमेर से आई दिल दहलाने वाली घटना