विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोरी सुनाई, गोद में सुलाया और फिर 3 साल की बच्ची को मां ने...; अजमेर से आई दिल दहलाने वाली घटना

Published: Thu, 18 Sep 2025 05:31 PM (IST)

राजस्थान के अजमेर में एक महिला ने अपनी तीन साल की बेटी को आना सागर झील में फेंक दिया। पहले ...और पढ़ें

अपनी ही बेटी को मौत की नींद सुलाने वाली मां गिरफ्तार।
अपनी ही बेटी को मौत की नींद सुलाने वाली मां गिरफ्तार।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के अजमेर में एक महिला ने पहले अपनी तीन साल बच्ची को लोरी सुनाई, फिर सो रही बच्ची के साथ झील के किनार टहलने गई और अचानक से उस बच्ची को झील में फेंक दिया। इतना ही इतना करने के बाद महिला ने पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

महिला अपने पति को छोड़ने के बाद राजस्थान के अजमेर में एक अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी, कथित तौर पर अपने पति द्वारा अपनी बेटी को लेकर उसे ताने मारने से तंग आ चुकी थी। मंगलवार को देर रात गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल गोविंद शर्मा को सड़क पर एक जोड़ा मिला और उन्होंने पूछा कि वे उस समय क्या कर रहे थे।

महिला ने अपना नाम अंजलि बताया और कहा कि वह अपनी बेटी के साथ घर से निकली थी, लेकिन रास्ते में बच्ची अचानक गायब हो गई। उसने दावा किया कि उन्होंने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

पुलिस ने छानबीन की तो खुला गहरा राज

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी और अंजलि (उर्फ प्रिया) को अपनी बेटी को गोद में लिए शहर की आना सागर झील के किनारे टहलते हुए पाया। कुछ घंटे बाद, रात के लगभग डेढ़ बजे, वह महिला अकेली अपने मोबाइल फोन पर व्यस्त दिखाई दी। सीसीटीवी फुटेज उसकी कथनी के विपरीत थे और संदेह उत्पन्न करते थे।

अगली सुबह, बुधवार को पुलिस को बच्ची का शव झील में मिला। पूछताछ में अंजलि कथित तौर पर टूट गई और उसने अपनी बेटी को कृत्रिम झील में फेंकने की बात कबूल कर ली।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने पाया कि अंजलि ने अकेले ही इस अपराध को अंजाम दिया था। उसके लिव-इन पार्टनर अलकेश को रात 2 बजे बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी। अंजलि का आरोप है कि अलकेश उसे उसके बच्चे को लेकर ताने मारता था और उसने "तनाव" में ऐसा किया। 28 साल की अंजलि उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली है। पति से अलग होने के बाद, वह अजमेर आकर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। वह अजमेर के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करती है, जहां अलकेश भी काम करता है।

यह भी पढ़ें- ताजमहल को गिराने पहुंचा बुलडोजर, तोड़ा जा रहा है गुंबद; अजमेर का 7वंडर पार्क क्यों होगा जमींदोज?