Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ISRO News: इसरो ने अपने नाम हासिल की बड़ी उपलब्धि, सेमीक्रायोजेनिक इंजन का तीसरा हॉट टेस्ट सफल

    Updated: Tue, 03 Jun 2025 05:50 AM (IST)

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पावर हेड टेस्ट आर्टिकल (पीएचटीए) का तीसरा हॉट टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा किया। तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में यह परीक्षण किया गया। इसरो सेमी-क्रायोजेनिक इंजन विकसित कर रहा है जिसका उद्देश्य राकेट की पेलोड क्षमता बढ़ाना है। 28 मई को किए गए तीन सेकंड के परीक्षण के दौरान इंजन सफलतापूर्वक स्टार्ट हुआ और नतीजे अपेक्षा के अनुरूप रहे।

    Hero Image
    इसरो ने किया सेमीक्रायोजेनिक इंजन का तीसरा सफल हाट टेस्ट।

    पीटीआई, बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पावर हेड टेस्ट आर्टिकल (पीएचटीए) का तीसरा हॉट टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा कर मील का पत्थर हासिल किया है। तमिलनाडु के महेंद्रगिरि के इसरो प्रोपल्शन कांप्लैक्स (आइपीआरसी) में यह सफल परीक्षण किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसरो के अनुसार, इसरो के राकेट में सेमीक्रायोजेनिक इंजन का उपयोग करने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए ये परीक्षण किए जा रहे हैं।

    इसरो सेमी-क्रायोजेनिक इंजन कर रहा विकसित

    गौरतलब है कि इसरो सेमी-क्रायोजेनिक इंजन विकसित कर रहा है। इसका उद्देश्य राकेट की पेलोड क्षमता बढ़ाना और भविष्य के प्रक्षेपण यानों को अधिक थ्रस्ट या ताकत देना है।

    इसरो ने क्या कहा?

    इसरो ने ने बताया कि 28 मई को किए गए तीन सेकंड के परीक्षण के दौरान इंजन को सफलतापूर्वक स्टार्ट किया गया। परीक्षण के नतीजे अपेक्षा के अनुरूप रहे। यह अपनी रेटेड पावर स्तर के 60 प्रतिशत तक संचालित हुआ। गौरतलब है कि इसरो ने 28 मार्च को पहला सफल हाट टेस्ट किया था। दूसरा परीक्षण 24 अप्रैल को किया गया था।

    यह भी पढ़ें: आरटीआई आवेदन के नियमों में बदलाव, अब ई-मेल OTP वेरिफिकेशन होगा अनिवार्य; क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

    यह भी पढ़ें: 'विश्वस्तरीय एअरपोर्ट्स में निवेश कर रहा भारत', पीएम मोदी ने कहा- उड़ान योजना की सफलता एक स्वर्णिम अध्याय

    comedy show banner
    comedy show banner