Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cleanest City: लगातार छठी बार इंदौर बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, दूसरे स्थान पर है गुजरात का सूरत

    By AgencyEdited By: Monika Minal
    Updated: Sat, 01 Oct 2022 06:21 PM (IST)

    मध्य प्रदेश का इंदौर फिर से स्वच्छता का सिरमौर बन गया है। लगातार छठी बार स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को पहला स्थान हासिल हुआ है। कई शहरों को पछाड़ कर इंदौर को यह ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। मध्यप्रदेश 100 से अधिक शहरों वाला सबसे स्वच्छ राज्य बन गया है।

    Hero Image
    छठी बार इंदौर रहा सबसे साफ-सुथरा शहर, दूसरे स्थान पर है गुजरात का शहर सूरत

    नई दिल्ली, एजेंसी। मध्य प्रदेश के इंदौर को लगातार छठी बार देश का सबसे साफ-सुथरा शहर होने का सम्मान मिला है। इसके बाद गुजरात के सूरत और महाराष्ट्र के नवी मुंबई को स्थान दिया गया है। केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वे (Annual Cleanliness Survey) का नतीजा शनिवार को जारी किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को आयोजित एक इवेंट में विजेताओं को सम्मानित किया। इस इवेंट में केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे। अब स्वच्छता मिशन के तहत कचरा मुक्त शहर का लक्ष्य रखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जारी की गई लिस्ट, विजयवाड़ा की जगह नवी मुंबई को मिला दर्जा  

    सर्वे के बाद बेहतर प्रदर्शन वाले राज्यों की लिस्ट जारी की गई। इसमें सबसे ऊपर मध्य प्रदेश का नाम है जिसे स्वच्छ सर्वेक्षण सम्मान 2022 दिया जाएगा। इसके बाद गुजरात और महाराष्ट्र का नाम है। इस साल बड़े शहरों की कैटेगरी में इंदौर और सूरत हैं, जबकि विजयवाड़ा की जगह इस बार नवी मुंबई ने ले ली है। 

    • 100 शहरी स्थानीय निकायों से कम वाले राज्यों में त्रिपुरा ने शीर्ष स्थान हासिल किया। 
    • एक लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों की कैटेगरी में महाराष्ट्र के पंचगनी (Panchgani) ने पहला स्थान हासिल किया जिसके बाद छत्तीसगढ़ का पाटन और फिर महाराष्ट्र का ही करहड़ (Karhad) रहा। 
    • 1 लाख से अधिक जनसंख्या वाली कैटेगरी में हरिद्वार (Haridwar) को सबसे साफ गंगा शहर का सम्मान मिला। हरिद्वारा के बाद वाराणसी और फिर ऋषिकेश को यह सम्मान मिला। 
    • एक लाख से कम जनसंख्या वाले गंगा टाउन में बिजनौर अव्वल रहा। इसके बाद कन्नौज और फिर गढ़मुक्तेशवर को स्थान दिया गया है।
    • सर्वे में महाराष्ट्र के देवलाली (Deolali) देश का सबसे साफ कैंटोनमेंट बोर्ड रहा।

    राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण-2022: गंगा शहरों की श्रेणी में हरिद्वार को स्वच्छता पुरस्कार, देहरादून में भी स्थिति में सुधार

    2016 में शुरू हुआ था स्वच्छता सर्वेक्षण

    साल 2016 में शुरू किए गए इस स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत 73 शहरों को लिया गया था। सात सालों में बढ़कर यह आंकड़ा 4 हजार के पार पहुंच गया है। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण का 7वां एडीशन था जो स्वच्छ भारत मिशन (Urban) के तहत  मानिटरिंग के लिए किया गया और स्वच्छता के विभिन्न मानकों के आधार पर शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) की रैंकिंग की गई। इस साल 4,354 शहरों का सर्वेक्षण किया गया था।

    केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur बोले- 2047 में सुंदर और सशक्त भारत हो, प्रयागराज में स्वच्छता अभियान 2.0 शुरू

    comedy show banner