इंदौर के अपर कलेक्टर रिंकेश सिंह की कार हादसे का शिकार, परिवार के साथ जा रहे थे खजूरी गांव के मंदिर
इंदौर के अपर कलेक्टर रिंकेश सिंह वैश्य सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वह अपने परिवार के साथ खजूरी गांव जा रहे थे तभी गुना-शिवपुरी बॉर्डर पर उनकी गाड़ी पलट गई। गाड़ी में करीब 6 लोग सवार थे जिनमें से कुछ को गुना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक बच्चे को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।

जेएनएन, गुना। इंदौर के अपर कलेक्टर रिंकेश सिंह वैश्य सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वह अपने परिवार के साथ देवी-देवताओं के दर्शन करने लिए खजूरी गांव जा रहे थे। गुना और शिवपुरी के बॉर्डर पर उनकी गाड़ी सुबह करीब साढ़े नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
रिंकेश सिंह अपने परिवार के साथ खजूरी गांव में एक कलश यात्रा में शामिल हो ने के लिए जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार में करीब 6 लोग सवार थे।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घायलों को गुना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक बच्चे की हालत गंभीर बताई गई, जिसके बाद उसे ग्वालियर के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
गाय बचाने पर पलटी रिंकेश सिंह की गाड़ी
मिली जानकारी के मुताबिक, रिंकेश सिंह राखी के त्योहार पर अपने गांव बदरवास गए थे और इसी मौके पर कलश यात्रा में शामिल होने के लिए खोखर गांव जा रहे थे। इस दौरान गाय को बचाने की कोशिश में उनकी गाड़ी ने अपना बैलेंस खो दिया और पलट गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।