Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    28 महीने में 56 लाख से ज्‍यादा शिकायतों को निपटाया, केंद्रीय मंत्री ने बताया कैसे लिया एक्‍शन?

    Updated: Wed, 26 Mar 2025 06:44 PM (IST)

    केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बताया कि नवंबर 2022 से फरवरी 2025 तक 28 महीनों में 56 लाख से अधिक जन शिकायतों का निवारण किया गया। केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। सरकार सार्वजनिक शिकायत प्रणाली के लिए नए सिरे से एंड-टू-एंड सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) समाधान विकसित करने की प्रक्रिया में है।

    Hero Image
    देश में जन शिकायतों के निवारण की क्‍या है स्थिति

    नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि नवंबर, 2022 से फरवरी, 2025 तक 28 महीनों में केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली के तहत 56 लाख से अधिक शिकायतों का निवारण किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा, ''एक नवंबर, 2022 से 28 फरवरी, 2025 तक लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पर कुल 52,36,844 शिकायतें प्राप्त हुईं और 56,63,849 शिकायतों (जिसमें अग्रेषित शिकायतें भी शामिल हैं) का मंत्रालयों/विभागों/राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा इस प्रणाली के माध्यम से निपटारा किया गया।''

    केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली के माध्यम से ऑननलाइन शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। सिंह ने कहा कि सरकार सार्वजनिक शिकायत प्रणाली के लिए नए सिरे से एंड-टू-एंड सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) समाधान विकसित करने की प्रक्रिया में है।

    गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली क्षमता

    विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि देश भर में करीब 183.19 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित परियोजनाएं कार्यान्वयन प्रक्रिया में हैं।

    यह भी पढ़ें- 'ओम बिरला ने मुझे चुप कराया', स्पीकर पर भड़के राहुल गांधी; कहा- संसद में बोलने नहीं दिया जाता

    28 फरवरी, 2025 तक देश में कुल 222.86 गीगावाट गैर-जीवाश्म बिजली क्षमता स्थापित की जा चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि 77.21 गीगावाट की परियोजनाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। मुफ्त बिजली योजना पर नाइक ने कहा कि 17 मार्च, 2025 तक छत पर सौर संयंत्रों की स्थापना के माध्यम से पीएम सूर्य घर योजना के तहत 10.32 लाख आवासीय परिवारों को लाभ पहुंचाया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे काला रंग पसंद है, बचपन से ही..', त्वचा पर की गई टिप्पणी को लेकर केरल की मुख्य सचिव का जवाब