मुंबई में खुला देश का पहला प्राइवेट गणित अनुसंधान संस्थान, दुनिया भर के शीर्ष शोधकर्ता और गणितज्ञ होंगे शामिल
मुंबई में देश का पहला प्राइवेट गणित अनुसंधान संस्थान खुला। लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा स्थापित लोढ़ा गणितीय विज्ञान संस्थान (एलएमएसआई) का नेतृत्व डॉ. कुमार मूर्ति करेंगे। अभिषेक लोढ़ा ने कहा कि संस्थान में दुनिया भर के शीर्ष शोधकर्ता और गणितज्ञ शामिल होंगे। डॉ. मंजुल भार्गव सलाहकार होंगे। डॉ. वी. कुमार मूर्ति ने इसे भारतीय गणित के लिए क्रांतिकारी बताया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का पहला प्राइवेट गणित अनुसंधान संस्थान मुंबई में सोमवार से खुल गया। लोढ़ा फाउंडेशन ने मुंबई में लोढ़ा गणितीय विज्ञान संस्थान (एलएमएसआई) का उद्घाटन किया।
इस मौके पर लोढ़ा डेवलपर्स के सीईओ और एमडी अभिषेक लोढ़ा ने संस्थान के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका नेतृत्व डॉ. कुमार मूर्ति करेंगे और इसमें दुनिया भर के शीर्ष शोधकर्ता और गणितज्ञ शामिल होंगे।
'अंतरराष्ट्रीय गणितज्ञ भी उत्सुक'
उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय गणितज्ञ भी इस संस्थान के विकास को लेकर उत्सुक हैं। विश्वस्तरीय गणितज्ञ डॉ. मंजुल भार्गव इस संस्थान के सलाहकार होंगे। इस मौके पर प्रख्यात गणितज्ञ डॉ. वी. कुमार मूर्ति ने संस्थान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह गणितीय नवाचार में विभिन्न शक्तियों को एकजुट करता है।
उन्होंने कहा कि संस्थान इन गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करेगा, रचनात्मकता को बढ़ावा देगा और भारतीय गणित के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव साबित होगा। इस तरह का एक संस्थान भारतीय गणित में अत्यंत महत्वपूर्ण लगभग एक गेम चेंजर की तरह साबित होने वाला है।
महाराष्ट्र के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने इस नई पहल का स्वागत किया। उन्होंने आर्यभट्ट की शून्य की विरासत पर प्रकाश डाला और संस्थान में शामिल होने वाले विश्वस्तरीय गणितज्ञ के रूप में डॉ. मंजुल की प्रशंसा की।
(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- Bihar News: छात्रों को मिलेगी JEE-NEET की स्टडी मैटेरियल, शिक्षा विभाग का फ्री तैयारी कराने का फैसला
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।