Chhath Special Train: छठ और दिवाली पर घर जाना हुआ आसान, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों के लिए रेलवे चलाएगा 283 विशेष ट्रेनें
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे देशभर में कुल 283 विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए ये ट्रेनें कुल 4480 फेरे लगाएंगी। रेलवे का उद्देश्य प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करना है। पिछले वर्ष भी 216 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं जिसने कुल 2614 फेरे लिए थे।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे देशभर में कुल 283 विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए ये ट्रेनें कुल 4480 फेरे लगाएंगी। रेलवे का उद्देश्य प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करना है। पिछले वर्ष भी 216 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं, जिसने कुल 2614 फेरे लिए थे।
दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष विभिन्न महानगरों से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड एवं बंगाल जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है।
विभिन्न रूट्स के लिए ट्रेनें उपलब्ध
इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दिल्ली-पटना, दिल्ली-वैष्णो देवी (कटरा), दानापुर-सहरसा, दानापुर-बेंगलुरु, अंबाला-सहरसा, मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर, पुरी-पटना एवं ओखा-नाहरलागुन, सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी, कोचुवेली-बेंगलुरु, बनारस-मुंबई, हावड़ा-रक्सौल जैसे रेलवे मार्गों पर देशभर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रखी है।
यह भी पढ़ेंः Bihar News: दिवाली- छठ पर स्पेशल ट्रेनों में सीट उपलब्ध, फटाफट चेक करें यहां
अतिरिक्त आरपीएफ कर्मचारियों की तैनाती
अनारक्षित कोचों में यात्रियों को कतार बनाकर व्यवस्थित तरीके से प्रवेश कराने के लिए रेलवे की ओर से अतिरिक्त आरपीएफ कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रमुख स्टेशनों की सुरक्षा भी इनकी जिम्मेवारी होगी।
(4).jpg)
अच्छी सुविधा के लिए रेलवे ने की विशेष व्यवस्था
ट्रेनों के सुचारू संचालन के लिए स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है। बड़े स्टेशनों पर 'मे आइ हेल्प यू' बूथ चालू किए गए हैं, जहां से यात्रियों को मदद मिल सकती है। एंबुलेंस के साथ डाक्टरों की टीमें भी लगाई गई हैं।
कहां कितनी ट्रेनें और फेरेः
| जोन | ट्रेनें | फेरे |
| सेंट्रल रेलवे | 14 | 100 |
| ईस्ट सेंट्रल | 42 | 512 |
| ईस्ट कोस्ट रेलवे | 12 | 308 |
| ईस्टर्न रेलवे | 8 | 42 |
| नार्दर्न रेलवे | 34 | 228 |
| नार्थ ईस्टर्न | 4 | 26 |
| नार्थ ईस्टर्न फ्रंटियर | 22 | 241 |
| नार्थ वेस्टर्न | 24 | 1208 |
| साउथर्न रेलवे | 10 | 58 |
| साउथ ईस्टर्न | 8 | 64 |
| साउथ सेंट्रल | 58 | 404 |
| साउथ वेस्टर्न | 11 | 27 |
| वेस्टर्न रेलवे | 36 | 1262 |
| कुल | 283 | 4480 |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।