Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: दिवाली- छठ पर स्पेशल ट्रेनों में सीट उपलब्ध, फटाफट चेक करें यहां

    By Gopal TiwariEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 12:54 PM (IST)

    Chhath Puja Special Train यदि आप भी छठ और दिवाली पर घर जाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेलवे बिहार के यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चला रही हैं। इन ट्रेनों में सीट उपलब्ध हैं। आप फटाफट चेक करके टिकट बुक करा सकते हैं। रेलवे ने यह फैसला यात्रियों की भीड़ को देखते हुए फैसला लिया है।

    Hero Image
    छठ और दिवाली पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन में सीट खाली (जागरण)

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पूजा स्पेशल ट्रेनों में सोनपुर मंडल के क्षेत्राधिकार में आने वाले यात्रियों के लिए सीट उपलब्ध है। दीपावली एवं छठ महापर्व के दौरान देश के विभिन्न शहरों से बिहार आने वाले यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों के लिए छह जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर- यशवंतपुर पूजा स्पेशल में सीट खाली

    05271 मुजफ्फरपुर- यशवंतपुर पूजा स्पेशल ( हाजीपुर के रास्ते ) इस ट्रेन में तीन नवंबर ,10 नवंबर, 17 नवंबर, एक दिसंबर एवं आठ दिसंबर को स्लीपर क्लास, थर्ड एसी एवं सेकंड एसी में यशवंतपुर जाने के लिए सीट उपलब्ध हैं।  

    05272 यशवंतपुर- मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल में 27 नवंबर, चार दिसंबर एवं 11दिसंबर सीट उपलब्ध हैं। 05215 बरौनी- यशवंतपुर पूजा स्पेशल में 11 नवंबर ,18 नवंबर एवं 09 दिसंबर सीट उपलब्ध।

    यशवंतपुर- बरौनी पूजा स्पेशल में (Chhath Puja Special Train)

    05216 यशवंतपुर- बरौनी पूजा स्पेशल में 28 नवंबर , पांच दिसंबर एवं 12 दिसंबर को सीट खाली। 05283 मुजफ्फरपुर - आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल में 11 नवंबर ,15 नवंबर एवं 18 नवंबर सीट है खाली।

    05284 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल में 19 नवंबर को मिलेगी सीट। 04645 बरौनी-जम्मूतवी पूजा स्पेशल में तीन नवंबर,10 नवंबर,17 नवंबर , 24 नवंबर एवं एक दिसंबर को बर्थ खाली।

    जम्मूतवी- बरौनी पूजा स्पेशल में सीट खाली

    04646 जम्मूतवी- बरौनी पूजा स्पेशल में 23 नवंबर को एसी चेयर कार एवं 30 नवंबर को थर्ड एसी में बरौनी आने के लिए सीट हैं। 04061 बरौनी - दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन में 6 नवंबर,13 नवंबर सीट है।

    04062 दिल्ली-बरौनी पूजा स्पेशल में 19 नवंबर एवं 26 नवंबर को बर्थ है। 01675 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल पूजा स्पेशल ट्रेन में 07 नवंबर,10 नवंबर, 14 नवंबर,17 नवंबर,21 नवंबर,24नवंबर,28 नवंबर एवं एक दिसंबर को सीट है।

    01676 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल ट्रेन में 20 नवंबर, 23 नवंबर, 27 नवंबर एवं 30 नवंबर को बर्थ उपलब्धा।

    यह भी पढ़ें:

    Bihar Teacher News : बिहार में बीएड डिग्रीधारी नहीं बन पाएंगे प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

    Bihar Teacher Recruitment: नवनियुक्त शिक्षक ध्यान दें... इन दो दस्तावेजों के बिना गांधी मैदान में नहीं मिलेगी एंट्री