Move to Jagran APP

Indian Navy: अरब सागर में ईरानी जहाज पर संदिग्ध हथियारबंदों का हमला, भारतीय नौसेना सक्रिय; दो युद्धपोतों को किया रवाना

अरब सागर में ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज अल-कंबार पर संदिग्ध हथियारबंद लोगों के हमले को विफल करने के प्रयास में भारतीय नौसेना सक्रिय हो गई है। पता चला है कि शुक्रवार को नौ हथियारबंद लोगों ने ईरानी जहाज का अपहरण कर लिया है। माना जा रहा है कि समुद्री डाकुओं के दल ने ईरानी जहाज का अपहरण किया है।

By Sonu Gupta Edited By: Sonu Gupta Published: Fri, 29 Mar 2024 11:45 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2024 11:45 PM (IST)
अपहृत ईरानी जहाज को बचाने में जुटी भारतीय नौसेना। फोटोः एएनआई।

एएनआई, नई दिल्ली। अरब सागर में ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज अल-कंबार पर संदिग्ध हथियारबंद लोगों के हमले को विफल करने के प्रयास में भारतीय नौसेना सक्रिय हो गई है। पता चला है कि शुक्रवार को नौ हथियारबंद लोगों ने ईरानी जहाज का अपहरण कर लिया है।

loksabha election banner

नौसेना ने अपने युद्धपोतों को किया रवाना

माना जा रहा है कि समुद्री डाकुओं के दल ने ईरानी जहाज का अपहरण किया है। जहाज को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने अपने दो युद्धपोतों को घटना वाले समुद्री क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया है। अगले कुछ घंटों में दोनों युद्धपोतों के ईरानी जहाज के नजदीक पहुंचने और कार्रवाई शुरू करने की संभावना है।

पहले भी नौसेना कर चुकी है सफल कार्रवाई

विदित हो कि बीते महीनों में भारतीय नौसेना ने अरब सागर और लाल सागर में कई देशों के जहाजों को बचाने के लिए कार्रवाई की हैं और उन्हें सफलतापूर्वक बचाया भी है।

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 9वीं लिस्ट, सीपी जोशी को राजस्थान के भीलवाड़ा से बनाया उम्मीदवार

यह भी पढ़ेंः 'तमिलनाडु में होगा चमत्कार, बड़ा परिवर्तन लाएंगे नवरत्न'; PM Modi बोले- मेरे लिए एक-एक कार्यकर्ता अन्नामलाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.