विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Election News: झारखंड की इन 3 लोकसभा सीटों पर कल थम जाएगा चुनावी शोर, प्रत्याशी लगाएंगे पूरा जोर

Published: Fri, 17 May 2024 05:55 PM (IST)

झारखंड के दूसरे (देश के पांचवें) चरण की तीन सीटों चतरा कोडरमा और हजारीबाग पर 20 मई को मतदान होगा। ...और पढ़ें

झारखंड की इन 3 लोकसभा सीटों पर कल से थम जाएगा चुनावी शोर (फाइल फोटो)
झारखंड की इन 3 लोकसभा सीटों पर कल से थम जाएगा चुनावी शोर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में 20 मई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान
  2. अब झारखंड के दूसरे (देश के पांचवें) चरण की तीन सीटों पर मतदान की बारी

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Lok Sabha Election अब मतदान की बारी झारखंड के दूसरे (देश के पांचवें) चरण की तीन सीटों की है। इस चरण की तीन सीटों चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में 20 मई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

शुक्रवार को इन सीटों पर दलों और प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार चरम पर था। वहीं, शनिवार को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसलिए विभिन्न दल और प्रत्याशी शनिवार को भी अपना पूरा जोर लगाएंगे।

इतने प्रत्याशी हैं मैदान में

शाम पांच बजे से उनका डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान शुरू होगा। इस चरण में चतरा, कोडरमा तथा हजारीबाग तीनों सामान्य सीटें हैं।

तीनों सीटों पर कुल 54 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें दो महिलाएं तथा 23 निर्दलीय हैं। चतरा में 22, हजारीबाग में 17 तथा कोडरमा में 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

इनकी प्रतिष्ठा लगी दांव पर

इस चरण में केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी एवं तीन विधायकों विनाेद कुमार सिंह, मनीष जायसवाल तथा जेपी पटेल की प्रतिष्ठा दांव पर है।

तीनों सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव में 64 से 66 प्रतिशत मतदान हुआ था। तीनों सीटों पर पुरुषों से अधिक महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। इस बार भी महिलाएं यहां के चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेंगी।

ये भी पढ़ें-

Hemant Soren: हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब 21 मई को होगी अगली सुनवाई

झारखंड हाई कोर्ट ने राहुल गांधी पर लगाया एक हजार का हर्जाना, अमित शाह टिप्‍पणी मामले की टाल रहे सुनवाई