विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माउंट एवरेस्ट पर भारतीय पर्वतारोही की मौत, चोटी से नीचे उतरते समय हिलेरी स्टेप में गिरा

By Agency Edited By: Sakshi Pandey
Published: Fri, 16 May 2025 01:37 PM (IST)

माउंट एवरेस्ट पर एक भारतीय पर्वतारोही की मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखने वाले सुब्रत घोष अचानक ...और पढ़ें

पश्चिम बंगाल के सुब्रत घोष की माउंट एवरेस्ट पर मौत। फाइल फोटो
पश्चिम बंगाल के सुब्रत घोष की माउंट एवरेस्ट पर मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. माउंट एवरेस्ट पर भारतीय पर्वतारोही की मौत।
  2. चोटी से उतरते समय हिलेरी स्टेप में गिरने से गई जान।
  3. पश्चिम बंगाल के सुब्रत घोष के रूप में हुई मृतक की पहचान।

काठमांडू, पीटीआई। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भारतीय पर्वतारोही समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। 45 साल के भारतीय पर्वतारोही सुब्रत घोष माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान उनकी जान चली गई।

द हिमालयन टाइम्स के अनुसार, सुब्रत घोष पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखते हैं। इस सीजन में माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू होने के बाद यह मौत की दूसरी खबर है।

हिलेरी स्टेप में हुई मौत

नेपाल की स्न्नोई होराइजन ट्रेक्स एंड एक्सपीडिशन के मैनेजिंग डायरेक्टर बोधराज भंडारी ने बताया कि सुब्रत सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट की 8,848 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंच गए थे। चोटी से नीचे उतरते समय सुब्रत अचानक हिलेरी स्टेप में गिर गए, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें- Rajnath Singh:' अभी तो ट्रेलर दिखाया, जरूरत पड़ने पर पूरी फिल्म दिखाएंगे...', भुज एअरबेस से राजनाथ सिंह की पाक को कड़ी चेतावनी

हिलेरी स्टेप को कहते हैं 'डेथ जोन'

बता दें कि हिलेरी स्टेप माउंट एवरेस्ट की चोटी के बेहद नजदीक है, जिसे 'डेथ जोन' भी कहा जाता है। जानकारी के अनुसार, रात को लगभग 2 बजे सब्रत अपने गाइड के साथ माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे थे। हालांकि ऊंचाई पर पहुंचने के बाद वो अचानक असहज महसूस करने लगे। हिलेरी स्टेप तक पहुंचने के बाद उन्होंने नीचे उतरने से इनकार कर दिया और हिलेरी स्टेप से नीचे गिरने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

माउंट एवरेस्ट पर मौजूद 'हिलेरी स्टेप'। फाइल फोटो

शव को बेस कैंप लाने की कोशिश

माउंट एवरेस्ट पर 8000 मीटर (26,250 फीट) की ऊंचाई पर मौजूद हिलेरी स्टेप, साउथ कॉल और चोटी के बीच की जगह है। यहां प्राकृतिक रूप से ऑक्सीजन काफी कम होती है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है। भंडारी ने बताया कि सुब्रत के शव को बेस कैंप तक लाने की कोशिश की जा रही है। उनकी मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पता चल सकेगा।

फिलीपींस के पर्वतारोही की भी हुई थी मौत

नेपाल पर्यटन विभाग के अनुसार इस सीजन में यह दूसरी मृत्यु है। इससे पहले फिलीपींस के 45 वर्षीय पर्वतारोही फिलिप द्वितीय सैंटियागो की भी बुधवार देर रात को मृत्यु हो गई थी। फिलीप माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ाई कर रहे थे। चौथे कैंप में पहुंचने तक वो काफी थक गए थे और आराम करने लगे। इस दौरान अचानक उनकी मृत्यु हो गई।

अब तक 345 लोगों की मौत

हिमालयन डेटाबेस के अनुसार जब से एवरेस्ट पर चढ़ाई शुरू हुए 100 साल से अधिक हो चुके हैं। तब से अब तक यहां 345 लोगों की मौत हो चुकी है। इस साल मार्च से मई के बीच एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए 459 परमिट जारी किए गए थे। वहीं इस हफ्ते लगभग 100 पर्वतारोही शिखर पर पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें- इराकी जहाज में आया पाकिस्तानी नागरिक, कर्नाटक के पोर्ट पर उतरने की नहीं मिली इजाजत; क्या है पूरा मामला