विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इराकी जहाज में आया पाकिस्तानी नागरिक, कर्नाटक के पोर्ट पर उतरने की नहीं मिली इजाजत; क्या है पूरा मामला

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Fri, 16 May 2025 11:29 AM (IST)

इराक से कर्नाटक के कारवार पोर्ट पर आए एक जहाज में एक पाकिस्तानी स्टाफ भी सवार था जिसे भारतीय जमीन ...और पढ़ें

कर्नाटक के कारवार पोर्ट पर रोका गया पाकिस्तानी नागरिक (फाइल फोटो)
कर्नाटक के कारवार पोर्ट पर रोका गया पाकिस्तानी नागरिक (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जहाज में दो सीरियाई और एक पाकिस्तानी स्टाफ था सवार
  2. दो दिनों तक जहाज में ही रोका गया पाकिस्तानी स्टाफ

एएनआई, कर्नाटक। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के भारत में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है और जितने भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में मौजूद थे सभी के वीजा रद कर दिए गए थे और सभी को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था। लेकिन, पाकिस्तान फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है।

जहाज में आया पाकिस्तानी नागरिक

पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश अभी भी जारी है। इसी कड़ी में भारतीय सेना ने बीते दिनों कई आतंकियों को ढेर भी किया है। इस बीच भारत ने एक इराकी जहाज से एक पाकिस्तानी नागरिक को अपने पोर्ट पर उतरने से रोक दिया।

दो दिनों तक जहाज में ही रोका गया पाक नागरिक

यह एक कार्गो जहाज था जो इराक से आया था और इसके स्टाफ में भारतीय और सीरिया के स्टाफ भी शामिल थे। दरअसल, कर्नाटक के कारवार पोर्ट पर एक इराकी जहाज पहुंचा। यह जहाज इराक के अल जुबैर से निकला था और इसमें दो सीरियाई और एक पाकिस्तानी स्टाफ भी था और 15 भारतीय स्टाफ थे।

सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जहाज के स्टाफ को कारवार पोर्ट पर उतरने से मना कर दिया गया। जहाज से सामान उतार लिया गया लेकिन, सीरियाई और पाकिस्तानी स्टाफ को जहाज पर ही रोक कर रखा गया।

भारत से तनाव के कारण पाकिस्तानी नागरिकों पर लगा प्रतिबंध

पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया था। इसके साथ ही पाकिस्तान पर कई और एक्शन लेते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के भारत में प्रवेश पर रोक भी लगा दी गई है। इसलिए पाकिस्तानी स्टाफ को जहाज से उतरने की इजाजत नहीं दी गई।

ऑपरेशन सिंदूर से कांप उठा पाकिस्तान

भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया था और जवाबी कार्रवाई करने की कोशिश की और कई ड्रोन्स भारत पर दागे। लेकिन, भारतीय डिफें सिस्टम ने पाकिस्तान की हर कोशिश को नाकाम कर दिया और मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान के कई एअरबेस को तबाह कर दिया।

Operation Sindoor के बाद सेना को बूस्टर डोज देने की तैयारी, मोदी सरकार रक्षा बजट के लिए खोलने जा रही खजाना