ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 40वें स्थान पर, अभूतपूर्व संकट के दौरान कई क्षेत्रों में हुआ नवाचार
विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा प्रकाशित ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 में 132 देशों के बीच भारत 40वें स्थान पर है। वर्ष 2015 में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 81वें स्थान पर था। नीति आयोग के मुताबिक भारत की ज्ञान पूंजी स्टार्टअप इकोसिस्टम और सार्वजनिक और निजी अनुसंधान संगठनों द्वारा किए गए अद्भुत कार्यों के कारण इनोवेशन इंडेक्स में भारत लगातार ऊपर चढ़ रहा है।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा प्रकाशित ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 में 132 देशों के बीच भारत 40वें स्थान पर है। वर्ष 2015 में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) में भारत 81वें स्थान पर था। कोरोना महामारी से उत्पन्न अभूतपूर्व संकट के दौरान भारत ने कई क्षेत्रों में इनोवेशन किया जिससे इनोवेशन रैंकिंग में सुधार हुआ है।
इंडेक्स में लगातार ऊपर चढ़ रहा भारत
नीति आयोग के मुताबिक, भारत की ज्ञान पूंजी, स्टार्टअप इकोसिस्टम और सार्वजनिक और निजी अनुसंधान संगठनों द्वारा किए गए अद्भुत कार्यों के कारण इनोवेशन इंडेक्स में भारत लगातार ऊपर चढ़ रहा है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े वैज्ञानिकों ने सरकार के सभी विभागों में राष्ट्रीय इनोवेशन इकोसिस्टम को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अटल इनोवेशन मिशन ने इनोवेशन इकोसिस्टम के विस्तार में प्रमुख भूमिका निभाई है।
नीति आयोग के मुताबिक, औद्योगिक संगठन (CII) भी नवाचार-संचालित अर्थव्यवस्था की दिशा में भारत की यात्रा में सहयोग कर रहा है। इस वर्ष सीआईआई और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) के साथ साझेदारी में नीति आयोग 29 सितंबर, 2023 को जीआईआई 2023 के भारत शुभारंभ की मेजबानी कर रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।