Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandrayaan-3: क्या नींद से जागेगा प्रज्ञान? इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कही बड़ी बात, बोले- रोवर ने वही किया जो...

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 07:27 PM (IST)

    द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद सभी की निगाहें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर पर टिकी हुई हैं। इसी बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख एस सोमनाथ का बयान सामने आया। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का दौरा करने के बाद इसरो प्रमुख ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि एजेंसी अब एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है।

    Hero Image
    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख एस सोमनाथ (फोटो: एएनआई)

    वेरावल, पीटीआई। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद सभी की निगाहें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर पर टिकी हुई हैं। इसी बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रज्ञान रोवर ने वही किया जो उससे अपेक्षित था। अगर वह वर्तमान में नींद से नहीं जागता है तो भी कोई समस्या नहीं होती।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या कुछ बोले एस सोमनाथ?

    गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का दौरा करने के बाद इसरो प्रमुख ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी अब एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है, जो नवंबर या दिसंबर में हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: कैसे जागेंगे विक्रम और प्रज्ञान? इसरो विज्ञानी नीलेश देसाई ने खोला राज

    वहीं, चंद्रमा पर सो रहे प्रज्ञान की स्थिति के बारे में इसरो प्रमुख ने कहा कि चंद्रमा पर शून्य से तकरीबन 200 डिग्री सेल्सियस तापमान नीचे चला गया है और यदि इसके इलेक्ट्रॉनिक सर्किट क्षतिग्रस्त नहीं हुए हैं तो यह नींद से जाग जाएगा।

    'विक्रम और प्रज्ञान से नहीं मिला कोई सिग्नल'

    इसरो ने पिछले हफ्ते कहा था कि चंद्रमा पर भोर होने के साथ ही चंद्रयान -3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के साथ संचार स्थापित करने की कोशिश की गई ताकि इस माह की शुरुआत में उनकी स्थिति के बारे में पता लगाया जा सके, लेकिन कोई सिग्नल नहीं मिल सका।

    यह भी पढ़ें: चांद, सूरज के बाद अब शुक्र पर इसरो की निगाहें, विश्व में लहराएगा देश का परचम; जानिए अगला मिशन

    सनद रहे कि चांद पर रात होने से पहले ही लैंडर और रोवर दोनों को ही चार और दो सितंबर को स्लीप मोड में डाल दिया गया। आसान भाषा में समझाएं तो दोनों नींद में चले गए, जिन्हें जगाने का प्रयास किया गया। हालांकि, उनसे कोई सिग्नल नहीं मिला।