Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश, बर्फबारी और बिजली गिरने की चेतावनी, यूपी-हरियाणा समेत इन राज्यों में बिगडे़गा मौसम

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 05:57 AM (IST)

    उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश के चेतावनी जारी की है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। वहीं 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में कोल्ड-डे की स्थिति देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी भी दी है।

    Hero Image
    कई राज्यों में बारिश की चेतावनी। ( फोटो- एएनआई )

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। पाकिस्तान के करीब एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ ईरान के पास बना हुआ है। वहीं राजस्थान में पाकिस्तान सीमा के करीब एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना है। इस वजह से पश्चिम हिमालय क्षेत्र में 23 जनवरी तक वर्षा और हिमपात का दौर जारी रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं 22 और 23 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश के आसार हैं।

    अगले 4 दिन के मौसम का हाल

    • 20 जनवरी को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी घना कोहरा पड़ेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
    • 21 जनवरी को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाएगा।
    • 22 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
    • 23 जनवरी को मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।

    पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम? 

    पिछले 24 घंटे में देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान पंजाब के अमृतसर में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पंजाब और पश्चिम मध्य प्रदेश में घने से घना कोहरा देखने को मिला। यहां दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही।

    इसके अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, बिहार और ओडिशा में घने कोहरे की वजह से दृश्यता 50 से 199 मीटर के मध्य रही है। पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश दर्ज की गई।

    आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान?

    • अगले तीन दिन उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा। हालांकि इसके बाद कोई खास बदलाव नहीं आएगा।
    • अगले 2 दिन मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा। इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।
    • अगले 48 घंटे महाराष्ट्र और गोवा में न्यूनतम तापमान में स्थिर बना रहेगा। इसके बाद जरूर 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा।
    • अगले 5 दिन पश्चिम, पूर्वी भारत और गुजरात क्षेत्र में न्यूनतम तापमान यथावत रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका में दोबारा शुरू हुआ टिकटॉक, कहा- थैंक्यू डोनाल्ड ट्रंप; आज जारी होगा नया आदेश

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के इस शहर में अचानक होने लगी कौओं की मौत, अधिकारियों ने जांच करवाई तो उड़े होश; अलर्ट किया जारी