IAS नियाज खान का ट्वीट, सिर्फ हिंदू धर्म में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति गहरा प्रेम
नियाज खान अपनी किताबों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। अभी नियाज एक नई किताब लिख रहे है। जिसके लिए वे वेदों का अध्ययन कर रहे है। खान के अनुसार केवल हिंदू धर्म में ही प्रकृति और वन्यप्राणियों के प्रति गहरा प्रेम है।
भोपाल, राज्य ब्यूरो। मध्य प्रदेश कैडर के आइएएस अधिकारी नियाज खान ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि दुनिया में सिर्फ हिंदू धर्म ही ऐसा है, जिसमें प्रकृति और वन्यप्राणियों के प्रति गहरा प्रेम है। वर्तमान में जलवायु परिवर्तन के खतरों से बचने के लिए वेदों को हथियार बनाया जा सकता है।
लोक निर्माण विभाग में नियाज है उप सचिव
लोक निर्माण विभाग में उप सचिव नियाज खान एक किताब लिख रहे हैं, जिसके लिए हिंदू धर्म की कई किताबों का अध्ययन कर रहे हैं। इनमें वेद भी शामिल हैं। खान कहते हैं कि वेदों का मेरा अध्ययन आंखें खोलने वाला है। केवल हिंदू धर्म में ही प्रकृति और वन्यप्राणियों के प्रति गहरा प्रेम है।
इसमें प्राचीन काल से ही प्रकृति की पूजा की जाती है। वे कहते हैं कि अन्य महान धर्मो ने प्रकृति पर जोर क्यों नहीं दिया, यह बहुत अजीब है।
Video: Kuno Cheetah खा रहे है भैंस, बकरे का मीट... जल्द खुले जंगल में जाएगा छोड़ा | Madhya Pradesh
अबू सलेम व मोनिका पर किताब लिख चर्चित हुए
नियाज खान अपनी किताबों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। अंडरवर्ल्ड डान अबू सलेम और उसकी प्रेमिका मोनिका बेदी पर किताब लिखकर चर्चित हुए खान इस्लाम की छवि सुधारने के लिए कुरान पर भी शोध कर रहे हैं। वे अब तक आठ किताबें लिख चुके हैं।
ये भी पढ़े: MP News: बसपा विधायक पर दमोह के कलेक्टर को 'गाली देने और धमकाने' का मामला दर्ज
Cheetah in MP: नामीबिया से कूनो आई चीता 'आशा' हुई गर्भवती, 70 साल बाद भारतभूमि पर होगा चीते का जन्म