Hindi Breaking News Today 3 July: कांग्रेस पर बरसे CM शिवराज सिंह चौहान- 'उनके शासन में कम हुआ देश का मान-सम्मान और इज्जत'
Breaking News in Hindi Today: जबलपुर में एक जनसभा में मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में देश का मान-सम्मान और इज्जत कम हुई।
नई दिल्ली, एजेंसी। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के बाद अब हालात सामान्य होने लगे हैं। जिला प्रशासन ने भी शहर के हालात को देखते हुए लोगों को राहत दी है। जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में 10 घंटों की छूट दी है। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक ये छूट दी गई है। इस दौरान लोग शहर में खरीदारी करते हुए नजर आए। वहीं, भारत में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 16,103 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 13,929 ठीक हुए और 31 लोगों की मौत हुई। मौसम विभाग ने आज देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में आज मौसम सामान्य रहेगा। एक दो स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में 2 दिन बाद भारी बारिश की चेतावनी है।
दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।
#WATCH | Parts of Delhi receive heavy rainfall. Visuals from Mandi House. pic.twitter.com/CG7gJf6JvH
— ANI (@ANI) July 3, 2022
जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए एक्टर विजय
अभिनेता-निर्माता विजय बाबू अपने खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में पूछताछ के लिए एर्नाकुलम टाउन साउथ पुलिस स्टेशन में लगातार 7वें दिन जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए। वह केरल उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार जांच अधिकारियों के समक्ष पेश हो रहे हैं।
Kerala | Actor-producer Vijay Babu appeared before probe officials for the 7th consecutive day in Ernakulam Town South PS for interrogation in connection with a sexual assault case registered against him.
— ANI (@ANI) July 3, 2022
He is appearing before probe officials as per the directions of Kerala HC. pic.twitter.com/WcqFBblRBS
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उदयपुर में जिस तरह से बर्बर हत्या की गई उसे कोई भी सभ्य समाज कभी भी स्वीकार नहीं करेगा। उसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। मैंने भी मांग की है कि आरोपी को जल्द सजा मिलनी चाहिए। लेकिन जो दूसरा एंगल आ रहा है वो भाजपा को बताना चाहिए कि जो अपराधी है उनका उनसे (भाजपा से) क्या संबंध है? सोशल मीडिया पर लगातार आ रहा है कि उनका (आरोपियों का) भाजपा से संबंध है, तो भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि उनका उनसे संबंध है या नहीं।
कांग्रेस पर बरसे CM शिवराज सिंह चौहान
जबलपुर में एक जनसभा में मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में देश का मान-सम्मान और इज्जत गिरी। अगर आतंकवाद पैदा हुआ तो कांग्रेस के कारण हुआ। कांग्रेस की तुष्टीकरण के कारण राजस्थान की घटना (उदयपुर हत्याकांड) हुई। महाराष्ट्र में भी उनकी सरकार रहते हुए हत्या हो जाती है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की सुरक्षा बलों की तारीफ
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा बलों ने अब तक बहुत तालमेल में काम किया है और अमरनाथ यात्रा में अब तक के सबसे अच्छे सुरक्षा बंदोबस्त हैं। अब तक श्रद्धालुओं की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई है और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है।
दिल्ली-एनसीआर में हो रही झमाझम बारिश
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो चुका है।दिल्ली-एनसीआर में मानसून के पहुंचते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला गया है। आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। इसकी वजह से गर्मी से काफी राहत मिली है।
गोरेगांव के आरे में मेट्रो कार शेड के खिलाफ प्रदर्शन
मुंबई में गोरेगांव के आरे में मेट्रो कार शेड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। नवगठित महाराष्ट्र सरकार ने महाधिवक्ता को निर्देश दिया है कि मेट्रो कार शेड मुंबई की आरे कॉलोनी में ही बनाया जाए।
#WATCH | Mumbai: Protests underway in Aarey, Goregaon against metro car shed.
— ANI (@ANI) July 3, 2022
The newly formed Maharashtra government has directed the Advocate General that the metro car shed be built in Mumbais Aarey colony itself. pic.twitter.com/XJ6Yr76atI
भाजपा की बैठक से पहले सुरक्षा में बड़ी चूक
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने रविवार को दावा किया कि उन्होंने तेलंगाना के एक खुफिया अधिकारी को पकड़ा है। जो कथित तौर पर यहां पार्टी की चल रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में घुसपैठ कर रहा था।
अमरावती में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर बैठक जारी
महाराष्ट्र के अमरावती में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक आईजी अमरावती की अध्यक्षता में हो रही है। इस बैठक में सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।
Maharashtra | High-level meeting of police officers over law & order situation in Amravati being held under the chairmanship of IG Amravati. All senior officers present. Security situation of entire city, its sensitive areas being discussed.
— ANI (@ANI) July 3, 2022
Visuals of their arrival for meeting pic.twitter.com/MZLwABPgY1
JMM महासचिव विनोद कुमार पांडे का बयान
JMM महासचिव विनोद कुमार पांडे ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह से NDA यह दिखाने का प्रयास कर रही है कि वो आदिवासी समाज की बहुत बड़ी समर्थक है तो यह सिर्फ दिखावा है। अगर ऐसा होता तो हमने यहां के विधानसभा से सरना कोड को पारित करके भेजा। लेकिन आज तक केंद्र सरकार ने उसपर विचार तक नहीं किया, इससे स्पष्ट हो जाता है कि आप कितने शुभचिंतक हैं (आदिवासी समाज के)। मगर इन सभी चीजों का राष्ट्रपति चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। जो भी उचित निर्णय होगा वो गुरूजी (शिबू सोरेन) की तरफ से होगा।
अमरावती हत्या पर सांसद नवनीत राणा
अमरावती हत्या पर निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा हमने पुलिस से बात की है। उन्होंने कहा कि यह चोरी की घटना की तरह लग रहा है। लेकिन परिवार वाले इस बात से इंकार कर रहे हैं। मैंने NIA जांच के लिए गृहमंत्री को पत्र लिखा है।
Mumbai| We spoke with cops, they said it looks like incident of theft. We spoke with family, this did not look like theft, as nothing had been taken. When we spoke on this, wrote letters to NIA & HM, enquiry began: Independent MP Navneet Rana on Amravati murder (1/2) pic.twitter.com/aTtKBaKRRi
— ANI (@ANI) July 3, 2022
केसी वेणुगोपाल ने भाजपा पर साधा निशाना
महाराष्ट्र की नई सरकार पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने साफ कर दिया है कि लोकतंत्र बिकाऊ है। कोई भी आकर पैसा ले सकता है और वे भाजपा में शामिल हो जाते हैं। यह भारत में लोकतंत्र की नियति है। लेकिन भारत के लोग इससे लड़ेंगे।
Kerala | The BJP has made it clear that democracy is for sale. Anybody can come and take money, and they get to join the BJP. This is the fate of democracy in India. But the people of India will fight it: KC Venugopal (Congress) on Maharashtra political development pic.twitter.com/WOdg7V9s9C
— ANI (@ANI) July 3, 2022
अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तत्काल प्रभाव से सपा यूपी के अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय,राज्य, जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए राहुल नार्वेकर
भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। उन्हें समर्थन में कुल 164 मिले और उनके खिलाफ 107 वोट पड़े।
#WATCH | BJP MLA Rahul Narwekar takes charge as the Speaker of Maharashtra Assembly amid chants of "Jai Bhavani, Jai Shivaji", "Jai Sri Ram", "Bharat Mata ki Jai" and "Vande Mataram".
— ANI (@ANI) July 3, 2022
(Source: Maharashtra Assembly) pic.twitter.com/oQ1qn2wdcp
बाढ़ से निपटने के लिए NDRF की टीम तैनात
गुजरात के वडोदरा में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जारोद में एनडीआरएफ की छठी बटालियन को तैनात किया गया है।
Vadodara, Gujarat | NDRF 6th battalion deployed at Jarod near Vadodara to deal with the flood situation pic.twitter.com/ihsGF5TLhy
— ANI (@ANI) July 3, 2022
राहुल गांधी ने लिखा पत्र
अंबालापडी-वलंबुराम-कूटमपारा सड़क का उद्घाटन करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यहां कम दूरी की सड़कें ज्यादा हैं और PMGSY सड़क संबंध में नियम है कि उसमें 5 किमी से छोटी सड़कों को योजना से बाहर रखा जाता है। मैंने पत्र लिखा है कि नियमों में राहत दी जाए ताकि ये सड़कें भी योजना में शामिल हो।
Malappuram, Kerala | Writing letters to simplify rules regarding PMGSY roads which say that roads less than 5 km be excluded. Since Kerala has several short-distance roads, asked them to include these too under PMGSY: Rahul Gandhi inaugurates Ambalapadi-Valamburam-Kootampara road pic.twitter.com/GGG7HmZlt1
— ANI (@ANI) July 3, 2022
आरोपियों को मिले कड़ी सजा- उमेश कोल्हे के भाई
महाराष्ट्र के अमरावती में उमेश कोल्हे के भाई महेश कोल्हे ने बताया कि पुलिस नोट के जरिए हमको पता चला कि नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डालने पर भईया (उमेश कोल्हे) की हत्या हुई है। यूसुफ खान (गिरफ़्तार आरोपी) के साथ भईया की अच्छी दोस्ती थी और उसको हम 2006-07 से जानते हैं और अच्छे संबंध हैं। हमारी एक ही मांग की इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में डाला जाए और जल्द से जल्द आरोपियों को सज़ा मिले। हमें किसी की तरफ से कोई धमकी या कोई दबाव नहीं है।
Through the Police note, we found out that my brother was murdered over his post on Nupur Sharma...He was good friends with Yusuf Khan (arrested accused), a practicing veterinarian. We knew him since 2006: Mahesh Kolhe, brother of Umesh Kolhe murdered in Amravati, Maharashtra pic.twitter.com/HfhunszBRO
— ANI (@ANI) July 3, 2022
ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
भारत के मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के पूरे देश में पहुंचने की सामान्य तिथि आठ जुलाई है। आइएमडी ने जुलाई में उत्तर भारत के कुछ हिस्सों, मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकतर हिस्सों में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने की इनाम की घोषणा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रियासी जिले के तुकसान गांव में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों को पकड़ने वाले बहादुर ग्रामीणों के लिए 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।
J&K Lt Governor Manoj Sinha announces a reward of Rs 5 Lakhs for the brave villagers who apprehended 2 terrorists of LeT in Tuksan village, Reasi district: J&K Police
— ANI (@ANI) July 3, 2022
(File photo) pic.twitter.com/HFBoknaTJH
NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जाएंगी बिहार
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के लिए 5 जुलाई को बिहार के पटना का दौरा करेंगी। अपनी यात्रा के दौरान मुर्मू बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर समर्थन मांगेगी।
पंजाब मंत्रिमंडल विस्तार कल संभव
पंजाब के सीएम भगवंत मान कल 4 जुलाई को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए सायं 5 बजे का कार्यक्रम रखा गया है। मंत्रिमंडल में छह नए सदस्य शामिल होंगे। इसमें एक महिला विधायक भी होंगी।
Punjab Cabinet Expansion: पंजाब मंत्रिमंडल विस्तार कल संभव, बनाए जा सकते हैं छह नए मंत्री
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे का ट्वीट
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया। उन्होंने बताया कि मुझे आज राज्य विधानसभा की बैठक में भाग लेना है इसलिए मैं आरे वन और MMRCL भूमि विरोध में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा। मैं विनम्रतापूर्वक नई सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह करता हूं।
"Since I have to attend sitting of State Assembly today, I will be missing out on the protest for Aarey Forest and the MMRCL land. I humbly urge new Govt to reconsider its decision. Don’t cast the hate for us, on to our beloved Mumbai," tweets Shiv Sena leader Aaditya Thackeray. pic.twitter.com/ZJXK80xLi8
— ANI (@ANI) July 3, 2022
झड़प में घायल हुए पटना के सिटी एसपी
बिहार के पटना के राजीव नगर स्थित नेपाली कालोनी में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई। इसमें पटना के सिटी एसपी (मध्य) अंबरीश राहुल घायल हो गए हैं।
#WATCH | Bihar: City SP (Central) Patna, Ambrish Rahul injured in the clash between Police and locals during an anti-encroachment drive at Nepali Colony in Rajeev Nagar, Patna. pic.twitter.com/NcQ3Kmt5lL
— ANI (@ANI) July 3, 2022
जम्मू-कश्मीर के रियासी में पकड़े गए दो आतंकी
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के तुकसान के ग्रामीणों ने लश्कर के 2 आतंकियों को हथियारों के साथ पकड़ा है। एडीजीपी जम्मू ने बताया कि आतंकियों के पास से 2-AK राइफल, 7 ग्रेनेड और एक पिस्टल बरामद की गई है। पकड़े गए आतंकियों की पहचान फैजल अहमद डार और तालिब हुसैन के रूप में हुई है।
J&K | 2 terrorists of LeT apprehended by villagers of Tuksan, Reasi district, with weapons. 2AK rifles, 7 grenades and a pistol recovered. DGP announces a reward of Rs 2 lakhs for villagers: ADGP Jammu
— ANI (@ANI) July 3, 2022
Apprehended terrorists identified as Faizal Ahmed Dar and Talib Hussain. pic.twitter.com/frBrBrktv5
पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प
बिहार के पटना के राजीव नगर में नेपाली कॉलोनी में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
#WATCH | Bihar: A brief clash ensued between Police and locals during an anti-encroachment drive at Nepali Colony in Rajeev Nagar, Patna. Police used tear gas shells to disperse the locals.
— ANI (@ANI) July 3, 2022
(Note: abusive language) pic.twitter.com/P8iCT0w2t7
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए होना है चुनाव
मुंबई के ट्राइडेंट होटल से एकनाथ शिंदे गुट के विधायक बाहर आए। वे सभी राज्य विधानसभा पहुंचेंगे जहां आज अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।
महाराष्ट्र: मुंबई के ट्राइडेंट होटल से एकनाथ शिंदे गुट के विधायक बाहर आए। वे सभी राज्य विधानसभा पहुंचेंगे जहां आज अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। pic.twitter.com/N9LVof5enP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2022
चेन्नई में ईडी की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाड़ु की राजधानी चेन्नई में ईडी की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इंडियन बैंक के साथ धोखाधड़ी करने पर ईडी ने आरोपियों की 234 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर दिया है। यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत की गई।
उज्जैन पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी
मध्य प्रदेश के उज्जैन पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी में घर से करोड़ों रुपए का सट्टे का कागजी हिसाब, कई मोबाईल, 14-15 लाख रुपए बरामद किए हैं। इसके अलावा एक खुफिया तिजोरी से 14 किलो सोना बरामद किया है और कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हमें छापेमारी में इसके घर से करोड़ों रुपए का सट्टे का कागजी हिसाब, कई मोबाईल, 14-15 लाख रुपए मिले हैं। हमें इस घर में खुफिया तिजोरी भी मिली जिसेमें 14 किलो सोना मिला है। इसमें कुल 5 आरोपी गिरफ़्तार किए हैं। मुख्य आरोपी फरार है, जिसे जल्द पकड़ लिया जाएगा: मुख्य पुलिस अधीक्षक pic.twitter.com/GurVVadGkj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2022
जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में दी 10 घंटे की छूट
राजस्थान के उदयपुर हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में 10 घंटों की छूट दी है। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक ये छूट दी गई है।
Rajasthan | Udaipur district administration gives relaxation in curfew for 10 hours today, from 8am to 6pm.
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 3, 2022
Latest visuals from Udaipur. pic.twitter.com/5bdr9MAoVl
स्वप्ना सुरेश की बढ़ी मुश्किलें
केरल पुलिस की अपराध शाखा ने स्वप्ना सुरेश को सीपीएम विधायक केटी जलील की शिकायत पर उनके खिलाफ दर्ज साजिश के मामले में नोटिस जारी किया है। क्राइम ब्रांच ने उन्हें 5 जुलाई को कोच्चि पुलिस क्लब में पेश होने को कहा है। वह केरल गोल्ड स्मगलिंग केस की मुख्य आरोपी हैं।
Kerala Police Crime Branch issues notice to Swapna Suresh in a conspiracy case registered against her over a complaint filed by CPM MLA KT Jaleel. Crime Branch asked her to appear before them at Kochi Police club on July 5.
— ANI (@ANI) July 3, 2022
She is the prime accused in Kerala Gold Smuggling Case. pic.twitter.com/DtAJTbVFGf
भारत में मिले Covid-19 के 16,103 नए केस
भारत में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 16,103 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 13,929 ठीक हुए और 31 लोगों की मौत हुई।
#COVID19 | India reports 16,103 fresh cases, 13,929 recoveries and 31 deaths, in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) July 3, 2022
Active cases 1,11,711
Daily positivity rate 4.27% pic.twitter.com/bSAssBCfIX
डीएमयू ट्रेन के इंजन में लगी आग
बिहार के भेलवा रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह एक डीएमयू ट्रेन के इंजन में आग लग गई। ट्रेन रक्सौल से नरकटियागंज जा रही थी। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
#WATCH | Bihar: Fire broke out in the engine of a DMU train near Bhelwa railway station today. The train was going from Raxaul to Narkatiaganj. The cause of fire is yet to be ascertained. All passengers are safe, fire from the engine did not spread. Fire fighting ops are underway pic.twitter.com/2Hv6DwjJ8a
— ANI (@ANI) July 3, 2022
सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने राज्य में 21,000 एकड़ जमीन को माफिया के चंगुल से मुक्त कराया है। क्या मुझे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले गुंडों, बदमाशों से जमीन वापस नहीं लेनी चाहिए? मैं यह करूंगा। मैं उस 21,000 एकड़ जमीन को गरीबों में बांट दूंगा।
I freed 21,000 acres of land from the clutches of the mafia in MP. Should I not get back land from goons, miscreants who have encroached upon govt land? I will do it. I will distribute that 21,000 acres of land among the poor: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan in Bhopal pic.twitter.com/S3VBwc9OwB
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 3, 2022
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर बोले कानून मंत्री किरेन रिजिजू
नूपुर शर्मा पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कानून मंत्री के रूप में मेरे लिए शीर्ष अदालत की बेंच द्वारा निर्णय और अवलोकन पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। भले ही मुझे गंभीर आपत्तियां हों मैं टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।
म्यांमार के यांगून में महसूस किए गए भूकंप के झटके
नेशनल सेंटर फार सीस्मोलॉजी ने बताया कि म्यांमार के यांगून में भूकंप आज सुबह 7:56 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर 5.0 की तीव्रता दर्ज की गई।
'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम में बोले सीएम शिवराज
भोपाल में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान दिया। उन्होंने कहा मुझे पता चला कि यहां गुंडे-बदमाश लोगों को डराने का काम करते हैं। अगर गरीबों को किसी ने तंग और सताने का काम किया तो उन बदमाशों को छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसी हरकत करने वालों के घरों पर बुलडोजर चल जाएंगे।
चिनार कॉर्प्स ने क्षतिग्रस्त पुल का किया पुनर्निमाण
जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त बालटाल में बरारीमार्ग के पास दो पुलों को चिनार कॉर्प्स द्वारा बहाल किया गया। चिनार कॉर्प्स ने पुलों को फिर से बहाल करने के लिए रात भर पुनर्निमाण का काम किया।
#WATCH J&K | Two bridges near Brarimarg on Baltal Axis damaged by landslides were restored by Chinar Corps which reconstructed the bridges overnight for the resumption of route for Amarnath Yatra pilgrims (02.07)
— ANI (@ANI) July 2, 2022
(Source: Indian Army) pic.twitter.com/dDIjvXsW6d
अधिकारियों ने जब्त किया सिंगल यूज प्लास्टिक
कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ नगर निगम के अधिकारियों ने एक दुकान से सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया।
Karnataka | Hubli-Dharwad Municipal Corporation officials seized single-use plastic from a shop.
— ANI (@ANI) July 3, 2022
From July 1 onwards, single-use plastic has been banned throughout the state, so we are fining those still using them: Sridhar Dandappanavar, Chief Health Officer (2.07) pic.twitter.com/Ri0D5bnizm
मिजोरम में मिले COVID-19 के 15 नए केस
मिजोरम में COVID-19 के 15 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।
मिज़ोरम में #COVID19 के 15 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2022
कुल मामले: 2,29,162
सक्रिय मामले: 269
कुल डिस्चार्ज: 2,28,189
कुल मृत्यु: 704 pic.twitter.com/s4XVK2yRIT
सीएम योगी ने की भाग्यलक्ष्मी मंदिर में आरती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हैदराबाद के चारमीनार में स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में आरती की।
#WATCH | Telangana: Uttar Pradesh Chief Minister and BJP leader Yogi Adityanath offers prayers at Shri BhagyaLaxmi Mandir, Charminar in Hyderabad. pic.twitter.com/VskBaSBRYE
— ANI (@ANI) July 3, 2022
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने आज देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में आज मौसम सामान्य रहेगा। एक दो स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में 2 दिन बाद भारी बारिश की चेतावनी है।
महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आज से
महाराष्ट्र की नई सरकार विशेष सत्र में आज अपना विधानसभा अध्यक्ष चुनेगी। यह चुनाव अत्यंत नाटकीय होने के आसार नजर आ रहे हैं। सभी दलों की ओर से अपने विधायकों को उपस्थित रहने के लिए व्हीप जारी किया गया है।