Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'विधायकों को शानदार बस में बुलाया और...' हिमंत बिस्वा ने सुनाई राहुल गांधी की असम यात्रा की 'कहानी'

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 05:23 PM (IST)

    पिछले महीने कांग्रेस यात्रा ( Congress bharat jodo ) के पूर्वोत्तर राज्य ( Assam ) में प्रवेश करने के बाद से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच सरमा ने राहुल गांधी का एक किस्सा सुनाया जिसमें उन्होंने दावा किया है कि राहुल गांधी ने राज्य में उनकी पार्टी के विधायकों को विधानसभा नहीं चलने देने की धमकी दी थी।

    Hero Image
    हिमंत बिस्वा ने सुनाई राहुल गांधी की असम यात्रा की 'कहानी' (Image: Jagran)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Himanta Biswa tells ‘story’ of Rahul Gandhi: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक छोटी सी कहानी सुनाई। सरमा ने बुधवार को मीडिया कर्मियों से बात की और कहा कि राहुल गांधी ने राज्य में उनकी पार्टी के विधायकों को विधानसभा नहीं चलने देने की धमकी दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरमा ने यह किस्सा राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान का बताया है। उन्होंने कहा कि गांधी जब असम में थे तब उन्होंने राज्य के सभी कांग्रेस विधायकों को अपनी शानदार बस में बुलाया था। इसके बाद उन्होंने धमका कर कहा कि असम विधानसभा को चलने नहीं देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी मुख्यमंत्री पांच से 15 साल के लिए पार्टी से निलंबित होने के लिए तैयार रहें। हालांकि, उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों के समर्थन से सदन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

    सरमा ने पोस्ट की वीडियो

    सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह कह रहे हैं 'एक कहानी सुनिए- जब राहुल गांधी असम आये थे, उन्होंने कांग्रेस के सारे विधायकों को अपनी आलीशान बस में बुलाकर, धमका कर कहा कि असम विधानसभा को चलने नहीं देना चाहिए। हमने भी उन्हें एक तोहफा दिया। अब कांग्रेस के विधायक सरकार का समर्थन कर सदन को शांतिपूर्ण तरीके से चलने दे रहे हैं।'

    सरमा और गांधी की जुबानी जंग तेज

    पिछले महीने कांग्रेस की यात्रा असम से गुजरी थी, जिसके बाद से राहुल गांधी और हिमंत सरमा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। एक तरफ गांधी ने बार-बार सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया। वहीं दूसरी तरफ, असम के सीएम ने कहा कि पुलिस कर्मियों पर हमला करने के लिए भीड़ को उकसाने के आरोप में कांग्रेस नेता को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाना चाहिए।'

    कांग्रेस के दो विधायक 'सरकार में होंगे शामिल' लेकिन...

    इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के दो विधायकों कमलाख्या डे पुरकायस्थ और बसंत दास ने 'सरकार में शामिल होने' का फैसला किया है। पुरकायस्थ विपक्षी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष थे जबकि दास तरुण गोगोई सरकार में मंत्री थे।

    सरमा ने यहां संवाददाताओं से कहा 'नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में आस्था दिखाते हुए कांग्रेस के दो विधायकों ने सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है। सभी लोक कल्याण कार्यक्रमों और रचनात्मक कार्यों के लिए वे राज्य और केंद्र दोनों सरकारों का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा, पुरकायस्थ, जिन्होंने मंगलवार को कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, दास विपक्षी दल के विधायक बने रहेंगे, लेकिन उन्होंने लोगों के प्रति काम करने के लिए असम सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया है।

    यह भी पढ़ें:  Rajya Sabha: कर्नाटक से अजय माकन-चन्द्रशेखर राज्यसभा उम्मीदवार, कांग्रेस की ताजी लिस्ट में छह प्रत्याशियों के नाम

    यह भी पढ़ें: Farmers Protest: सिर्फ भारत ही नहीं, इन यूरोपीय देशों में भी किसानों का विरोध प्रदर्शन; कैसे पेश आईं सरकारें