Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajya Sabha: कर्नाटक से अजय माकन-चन्द्रशेखर राज्यसभा उम्मीदवार, कांग्रेस की ताजी लिस्ट में छह प्रत्याशियों के नाम

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 05:26 PM (IST)

    कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को छह उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इसमें कांग्रेस कर्नाटक से अजय माकन सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर को उम्मीदवार बनाया है। मध्य प्रदेश से अशोक सिंह जबकि तेलंगाना से रेणुका चौधरी और एम अनिल कुमार यादव के नाम शामिल हैं। इससे पहसे पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए आज चार उम्मीदवारों की एक सूची जारी की थी।

    Hero Image
    कर्नाटक से अजय माकन-चन्द्रशेखर राज्यसभा उम्मीदवार। (फाइल फोटो)

    एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को छह उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इसमें कांग्रेस कर्नाटक से अजय माकन, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर को उम्मीदवार बनाया है। मध्य प्रदेश से अशोक सिंह, जबकि तेलंगाना से रेणुका चौधरी और एम अनिल कुमार यादव के नाम शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहसे पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए आज चार उम्मीदवारों की एक सूची जारी की थी। इसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी, अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंदोरे का नाम शामिल है।

    सोनिया गांधी ने नामांकन दाखिल किया

    वहीं, 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के समय पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी साथ मौजूद रहे।

    मनमोहन सिंह का कार्यकाल अप्रैल में पूरा

    बता दें कि सानिया गांधी पहली बार राजस्थान से राज्य सभा जा रही हैं, यह सीट अप्रैल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राज्यसभा कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हो रही है।

    राज्य सभा की 56 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 27 फरवरी को होने जा रहे हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है।

    ये भी पढ़ें: Farmers Protest: सिर्फ भारत ही नहीं, इन यूरोपीय देशों में भी किसानों का विरोध प्रदर्शन; कैसे पेश आईं सरकारें