विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google ने Doodle बनाकर इंजीनियर गेराल्ड जैरी लॉसन को किया याद, 82वें जन्मदिन पर पढ़ें उनसे जुड़े अनसुने किस्से

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Thu, 01 Dec 2022 08:21 AM (IST)

Google ने Doodle बनाकर महान इंजीनियर गेराल्ड जैरी लॉसन को 82वें जन्मदिन पर याद किया है। 1940 को जन्में गेराल्ड ...और पढ़ें

Google ने Doodle बनाकर इंजीनियर गेराल्ड जैरी लॉसन को किया याद (फोटो गूगल)
Google ने Doodle बनाकर इंजीनियर गेराल्ड जैरी लॉसन को किया याद (फोटो गूगल)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Google ने आज Doodle के जरिए अमेरिकी कंप्यूटर इंजीनियर गेराल्ड 'जैरी' लॉसन को याद किया है। गूगल ने गेराल्ड 'जैरी' लॉसन के 82वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें याद किया है। गेराल्ड 'जैरी' लॉसन को आधुनिक गेमिंग के पितामहों में से एक थे, उन्होंने दुनिया में सबसे पहले वीडियो गेम कंसोल बनाया था।

न्यूयॉर्क में हुआ था गेराल्ड 'जैरी' लॉसन का जन्म

दरअसल, इंजीनियर गेराल्ड 'जैरी' लॉसन का जन्म 1 दिसंबर, 1940 को ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में हुआ था। उन्होंने वीडियोगेम कार्ट्रिज का आविष्कार किया, जिसने सुपर मारियो, कॉन्ट्रा जैसे गेम दुनिया भर के लाखों घरों तक पहुंचाए। गेरी लॉसन ने फेयरचाइल्ड चैनल एफ कंसोल भी डिजाइन किया। उन्हें वीडियो गेम कार्ट्रिज का पिता कहा जाता है। गेराल्ड 'जेरी' लॉसन का 9 अप्रैल, 2011 को 70 वर्ष की आयु में डायबिटीज की बीमारी के कारण उनका निधन हो गया।

कम उम्र में ही दिखाई इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों में दिलचस्पी

आधुनिक गेम के पितामाह कहे जाने वाले गेराल्ड 'जैरी' लॉसन ने कम उम्र से ही इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों में अपनी दिलचस्पी दिखाई। इस दौरान उन्होंने टीवी की रिपेयरिंग भी की और जल्द ही अपने रेडियो स्टेशन का निर्माण किया। उन्होंने कैलिफोर्निया के पालो अल्टो में अपना करियर शुरू करने से पहले क्वींस कॉलेज और सिटी कॉलेज ऑफ न्यूयॉर्क में पढ़ाई की।

1990 के दौर में लोकप्रिय हुए कई वीडियो गेम

इंजीनियर गेराल्ड 'जैरी' लॉसन के योगदान के कारण वीडियो गेम भारत सहित पूरी दुनिया में लोकप्रिय हुए। 1990 के दशक के अंत में सुपर मारियो, कॉन्ट्रा और डबल ड्रैगन जैसे खेल हजारों घरों में पहुंचे। 90 के दौर के लोगों के पास इससे जुड़े कुछ यादें आज भी मौजूद हैं। हालांकि, आज के आधुनिक दौर में वीडियो गेम उद्योग अरबों का है। जिसमें गेराल्ड 'जैरी' लॉसन के पुरानी तकनीक का अहम योगदान रहा है।

Google ने Doodle आर्टवर्क प्रतियोगिता के विनर की घोषणा की, 'अगले 25 सालों में भारत' विषय पर मांगे थे आवेदन

FIFA World Cup 2022: गूगल भी मना रहा विश्व कप फुटबाल का जश्न, Doodle में दिखे कई बेहतरीन फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।