Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top News: PM Modi ने कांग्रेस पर साधा निशाना, रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन शुरू; पढ़ें प्रमुख खबरें

    By Sonu GuptaEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 24 Feb 2023 05:24 PM (IST)

    Top News पीएम मोदी ने अपने मेघायल दौरे के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन शुरू हो गया है। इधर सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी-हिंडनबर्ग मामले पर मीडिया को रिपोर्टिंग करने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है।

    Hero Image
    PM Modi ने कांग्रेस पर साधा निशाना, रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन शुरू; पढ़ें प्रमुख खबरें।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश और दुनिया में शुक्रवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, आज दिन-भर की पांच बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मेघायल दौरे के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग जिनको देश ने नकार दिया है, जो निराशा के गर्त में डूब चुके हैं... वो आजकल माला जपते हैं और कह रहे हैं कि- मोदी तेरी कब्र खुदेगी, लेकिन देश कह रहा है, देश का कोना कोना कह रहा है- मोदी तेरा कमल खिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन शुरू हो गया है। अधिवेशन से पहले हुई स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया गया है।

    इधर, रूस और यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे होने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि हम सभी को हरा देंगे। उन्होंने कहा, "हम मजबूत हैं। हम किसी भी चीज के लिए तैयार हैं। हम सभी को हरा देंगे।"

    वहीं, खेल खबरों में भारत के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्‍ट्रेलिया को करारा झटका लगा है। कप्‍तान पैट कमिंस इस मैच से बाहर हो गए हैं और कमिंस की गैरमौजूदगी में स्‍टीव स्मिथ ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की कप्‍तानी करेंगे।

    1. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया पलटवार

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेघालय की राजधानी शिलांग में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नाम लिए बगैर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग जिनको देश ने नकार दिया है, जो निराशा के गर्त में डूब चुके हैं... वो आजकल माला जपते हैं और कह रहे हैं कि- मोदी तेरी कब्र खुदेगी, लेकिन देश कह रहा है, देश का कोना कोना कह रहा है- मोदी तेरा कमल खिलेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर 

    2. कांग्रेस कार्यसमिति के लिए नहीं होंगे चुनाव, खरगे चुनेंगे CWC सदस्य

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन शुरू हो गया है। अधिवेशन से पहले हुई स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के चुनाव को लेकर अहम फैसला लिया गया है। इस बैठक सीडब्ल्यूसी चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद सीडब्ल्यूसी सदस्यों की नियुक्ति करेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

    3. सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया पर रोक लगाने से किया इनकार

    सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अदाणी-हिंडनबर्ग मामले पर मीडिया को रिपोर्टिंग करने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी, जब तक कि अदालत अपना आदेश नहीं सुनाती। शीर्ष अदालत ने 20 फरवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च के धोखाधड़ी के आरोपों से उत्पन्न अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट पर जनहित याचिकाओं के एक बैच पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर 

    4. Russia Ukraine war के एक साल पूरे होने पर जेलेंस्की ने रूस को चेताया

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को रूस के आक्रमण की पहली वर्षगांठ पर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- हम सभी को हरा देंगे। उन्होंने कहा कि हम मजबूत हैं। हम किसी भी चीज के लिए तैयार हैं। हम सभी को हरा देंगे। 24 फरवरी 2022 को इसकी शुरुआत हुई। हमारे जीवन का सबसे लंबा दिन। हमारे हाल के इतिहास का सबसे कठिन दिन। हम जल्दी उठे और तब से सोए नहीं हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर 

    5. भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्‍ट्रेलिया को बड़ा झटका

    ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को घोषणा की है कि नियमित कप्‍तान पैट कमिंस भारत के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट से बाहर हो गए हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में स्‍टीव स्मिथ ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की कप्‍तानी करेंगे। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 1 मार्च से इंदौर के होल्‍कर स्‍टेडियम पर तीसरा टेस्‍ट खेला जाएगा। जानकारी के मुताबिक कमिंस की मां बीमार हैं। यहां पढे़ं पूरी खबर 

    comedy show banner
    comedy show banner