विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस कार्यसमिति के लिए नहीं होंगे चुनाव, स्टीयरिंग कमेटी में फैसला- खरगे चुनेंगे CWC सदस्य

By AgencyEdited By: Manish Negi
Published: Fri, 24 Feb 2023 02:33 PM (IST)

रायपुर में शुक्रवार से कांग्रेस का अधिवेशन शुरू हो गया है। इससे पहले हुई स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस ...और पढ़ें

कांग्रेस कार्यसमिति के लिए नहीं होंगे चुनाव
कांग्रेस कार्यसमिति के लिए नहीं होंगे चुनाव

रायपुर, पीटीआई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन शुरू हो गया है। अधिवेशन से पहले हुई स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के चुनाव को लेकर अहम फैसला लिया गया है। इस बैठक सीडब्ल्यूसी चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद सीडब्ल्यूसी सदस्यों की नियुक्ति करेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी है।

जयराम रमेश ने पत्रकारों को बताया कि स्टीयरिंग कमेटी में खुलकर बातचीत हुई। इस दौरान उपस्थित सभी 45 सदस्यों ने अपनी बात रखी। स्टीयरिंग कमेटी ने सर्वसम्मति से यह तय किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष को सीडब्ल्यूसी के सदस्यों को नॉमिनेट करने का अधिकार दिया जाए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों और पूर्व अध्यक्षों को कार्यसमिति में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

6 प्रावधानों, 32 नियमों में संशोधन

जयराम रमेश ने बताया कि कई सदस्यों ने सीडब्ल्यूसी के पक्ष और विपक्ष दोनों में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि एआईसीसी और पीसीसी के सभी प्रतिनिधि इस सर्वसम्मत फैसले का समर्थन करेंगे।" उन्होंने ये भी बताया कि कांग्रेस के संविधान में जो संशोधन का प्रस्ताव है, उसमें 16 प्रावधानों और 32 नियमों में संशोधन किया जा रहा है। आज सब्जेक्ट कमेटी में इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।