Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हम सबको हरा देंगे', Russia Ukraine war के एक साल पूरे होने पर जेलेंस्की का कड़ा संदेश

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Fri, 24 Feb 2023 01:44 PM (IST)

    रूस के साथ युद्ध के एक साल पूरे होने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सबको हरा देंगे। हम एक बड़ी सेना बन गए हैं।

    Hero Image
    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के साथ युद्ध के एक साल पूरे होने पर जनता को संबोधित किया

    कीव, रायटर। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को रूस के आक्रमण की पहली वर्षगांठ पर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- हम सभी को हरा देंगे।

    मीडिया को जारी 'अजेयता का वर्ष' शीर्षक वाले एक वीडियो में जेलेंस्की ने कहा, "एक साल पहले इसी दिन इसी जगह से सुबह सात बजे के आसपास मैंने आपको एक संक्षिप्त बयान के साथ संबोधित किया था, जो केवल 67 सेकंड तक चला था।"

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: UNGA में वोटिंग प्रक्रिया से भारत ने बनाई दूरी, दुनिया को दिखाया आईना; पूछे तीखे सवाल

    'हम मजबूत हैं'

    जेलेंस्की ने 15 मिनट के अपने भाषण में कहा, "... हम मजबूत हैं। हम किसी भी चीज के लिए तैयार हैं। हम सभी को हरा देंगे। 24 फरवरी 2022 को इसकी शुरुआत हुई। हमारे जीवन का सबसे लंबा दिन। हमारे हाल के इतिहास का सबसे कठिन दिन। हम जल्दी उठे और तब से सोए नहीं हैं।"

    हताहतों की संख्या एक लाख से अधिक

    पश्चिमी सैन्य अधिकारियों का अनुमान है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में हुए सबसे बड़े संघर्ष में दोनों पक्षों के हताहतों की संख्या एक लाख से अधिक है या मारे गए हैं या घायल हुए हैं। हजारों नागरिक भी मारे गए, जबकि लाखों लोग लड़ाई के खतरे से भाग गए। 

    जेलेंस्की ने कहा, "लगभग सभी के फोन में कम से कम एक संपर्क है जो फिर कभी फोन नहीं उठाएगा, वह जो एसएमएस का जवाब नहीं देगा कि आप कैसे हैं?  बता दें, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के जल्द खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

    'हम एक बड़ी सेना बन गए हैं'

    जेलेंस्की, जो एक बहुत बड़ी सेना के सामने यूक्रेनी सुरक्षा को बनाए रखने के लिए दुनिया भर से वित्तीय और सैन्य सहायता प्राप्त करने में सहायक रहे हैं, ने अपने लोगों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "हम एक बड़ी सेना बन गए हैं। हम एक ऐसी टीम बन गए हैं, जहां हर कोई योगदान देता है।"

    'हम हारे नहीं हैं'

    जेलेंस्की ने 2022 को लचीलापन, साहस, दर्द और एकता का वर्ष बताया। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य निष्कर्ष यह है कि हम बच गए हैं। हम हारे नहीं हैं और हम इस साल जीतने के लिए सब कुछ करेंगे।"

    ये भी पढ़ें:

    मौसम में बदलाव से गेहूं-धान की पैदावार प्रभावित, विशेषज्ञों के अनुसार जल्द बुवाई से हो सकता है फायदा

    Fact Check : ऑल्ट की रिपोर्ट में झूठे-भ्रामक दावे, आधे-अधूरे तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया