Move to Jagran APP

Top News: लद्दाख में चीन के साथ स्थिति बेहद नाजुक, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश; पढ़ें प्रमुख खबरें

Top News विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि लद्दाख के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारत और चीन के बीच स्थिति नाजुक और खतरनाक है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली नोएडा और गाजियाबाद में तेज बारिश को हुई है।

By Sonu GuptaEdited By: Sonu GuptaSat, 18 Mar 2023 03:14 PM (IST)
Top News: लद्दाख में चीन के साथ स्थिति बेहद नाजुक, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश; पढ़ें प्रमुख खबरें
लद्दाख में चीन के साथ स्थिति बेहद नाजुक, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश। फाइल फोटो।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश और दुनिया में शनिवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, आज दिन-भर की पांच बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि लद्दाख के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारत और चीन के बीच स्थिति नाजुक और खतरनाक है। कुछ हिस्सों में सैन्य बल एक-दूसरे के बहुत करीब तैनात हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का उद्घाटन करने शनिवार को पूसा पहुंचे। यहां उन्होंने IARI कैंपस में लगे विभिन्न स्टॉल का ऑडियो विजुअल भी देखा।

इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में शनिवार दोपहर को तेज बारिश को हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। दिल्ली से सटे नोएडा में तो ओले भी गिरे है। ओले गिरने की वजह से वाहनों के पहिए भी थम गए।

अब तक की प्रमुख खबरों पर एक नजर

1. लद्दाख में चीन के साथ स्थिति बेहद नाजुक और खतरनाक

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि लद्दाख के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारत और चीन के बीच स्थिति नाजुक और खतरनाक है। कुछ हिस्सों में सैन्य बल एक-दूसरे के बहुत करीब तैनात हैं। 2020 के मध्य में क्षेत्र में दोनों पक्षों के संघर्ष में 24 सैनिक मारे गए थे, लेकिन कूटनीतिक और सैन्य वार्ता के दौर के माध्यम से स्थिति को शांत कर दिया गया था। दिसंबर में दोनों देशों के बीच अचिह्नित सीमा के पूर्वी क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी थी, लेकिन किसी की मौत नहीं हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर

2. भारत में समग्र विकास का माध्यम बन रहा 'श्री अन्न'- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का उद्घाटन करने शनिवार को पूसा पहुंचे। यहां उन्होंने IARI कैंपस में लगे विभिन्न स्टॉल का ऑडियो विजुअल भी देखा। इसके बाद पीएम मोदी ने डाक टिकट और इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर 2023 के आधिकारिक सिक्के का भी अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित भी किया।  यहां पढ़ें पूरी खबर

3. दिल्ली-NCR में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में शनिवार दोपहर को तेज बारिश को हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। दिल्ली से सटे नोएडा में तो ओले भी गिरे है। ओले गिरने की वजह से वाहनों के पहिए भी थम गए। इससे पहले दिल्ली-NCR में सुबह भी बारिश हुई थी, जिसके बाद से ही मौसम में ठंडक थी। मौसम विभाग ने पहले ही बता दिया था कि इस सप्ताह के अंत में बारिश के आसार बन सकते है। यहां पढ़ें पूरी खबर

4. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर कसा तंज

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को देश में मीडिया संस्थानों से एक खास अपील करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा है। ठाकुर ने कहा कि मीडिया को देश की अखंडता को खतरे में डालने वाले लोगों और उनके बयानों को जगह देने से बचना चाहिए। अनुराग ठाकुर का यह बयान राहुल गांधी के कैम्ब्रिज वाले बयान पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है।  यहां पढ़ें पूरी खबर

5. इमरान खान को इस्लामाबाद टोल प्लाजा पर रोका गया

तोशाखाना मामले में इस्लामाबाद की एक स्थानीय अदालत में शनिवार को सुनवाई के लिए जा रहे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के काफिले को एक टोल प्लाजा पर रोक लिया गया। वहीं, उनके लाहौर स्थित आवास पर बुलडोजर चल रहा है। पुलिस आवास का गेट तोड़कर जबरन अंदर घुसी है। इसी दौरान पीटीआई समर्थक और पुलिस में झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर