विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Passport और Visa को लेकर आप होते हैं कन्फ्यूज? तो यहां समझें दोनों में क्या है बुनियादी अंतर

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 24 Feb 2023 05:05 PM (IST)

विदेश में यात्रा करने के लिए पासपोर्ट सबसे अहम दस्तावेज होता है। यह आपकी नागरिकता को भी दर्शाता है। ऐसे ...और पढ़ें

Passport और Visa को लेकर आप होते हैं कन्फ्यूज? तो यहां समझें दोनों में क्या है बुनियादी अंतर
Passport और Visa को लेकर आप होते हैं कन्फ्यूज? तो यहां समझें दोनों में क्या है बुनियादी अंतर

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। विदेशों में घूमना, फिरना, मौज-मस्ती करना आखिर किसे पसंद नहीं होता, लेकिन विदेश यात्रा का जिक्र होते ही ज़हन में कई तरह के सवाल उठने लगते हैं। इन्हीं सवालों में से पासपोर्ट और वीजा से जुड़ा हुआ सवाल भी जरूर होता है। ऐसे में आज हम आपको पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर होता है। इसकी जानकारी देंगे, क्योंकि ज्यादातर लोगों के पास पासपोर्ट और वीजा को लेकर सही जानकारी नहीं होती है और वो अटकलें लगाने लग जाते हैं।

क्या होता है पासपोर्ट?

विदेश में यात्रा करने के लिए पासपोर्ट सबसे अहम दस्तावेज होता है। यह आपकी नागरिकता को भी दर्शाता है। इसे विदेश मंत्रालय की ओर से पासपोर्ट एक्ट के तहत जारी किया जाता है। मुख्यतौर पर तीन प्रकार के पासपोर्ट जारी होते हैं। पहला- साधारण पासपोर्ट, दूसरा- डिप्लोमेटिक पासपोर्ट और तीसरा- आधिकारिक पासपोर्ट।

  • साधारण पासपोर्ट आम नागिरकों के लिए होता है। कोई भी इसके लिए आवेदन कर सकता है। ये नीले रंग का होता है।
  • आधिकारिक पासपोर्ट सरकार की ओर से अधिकतर ऐसे अधिकारियों को जारी किया जाता है, जिन्हें विदेश में नियुक्त किया जाता है। इसका रंग सफेद होता है।
  • डिप्लोमेटिक पासपोर्ट सरकार द्वारा उन अधिकारियों को जारी किया जाता है, जिन्हें सरकारी कार्य के लिए विदेश भेजा जा रहा है।

पासपोर्ट के बिना वीजा मुमकिन नहीं

पासपोर्ट में व्यक्ति का नाम, फोटो, नागरिकता, माता-पिता और जेंडर का जिक्र होता है। ऐसे में विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट का होना जरूरी होता है। पासपोर्ट के बिना आप किसी भी देश के वीजा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

क्या होता है वीजा

वीजा एक प्रकार से किसी दूसरे देश में एंट्री करने का एक आधिकारिक दस्तावेज होता है। वीजा एक तय समयसीमा के लिए जारी किया जाता है। जिसकी मतलब है कि फलां देश में कितने दिनों तक रुक सकते हैं और कब आपको वो देश छोड़ना पड़ेगा इत्यादि। हालांकि, वीजा अलग-अलग प्रकार के होते हैं।

Indian Passport Seva: कैसे बनता है आपका पासपोर्ट, कितना लगता है समय, जानिए इससे जुड़ी सभी डिटेल्स

कुछ देशों के लिए पहले से वीजा का आवेदन करना पड़ता है। वहीं, कुछ देशों में वीजा ऑन अराइवल भी होता है, यानि वहां पहुंचने पर आपको वीजा दिया जाता है, जबकि कई देश वीजा के लिए इंटरव्यू और स्क्रीनिंग टेस्ट लेते हैं। उदाहरण के तौर पर अमेरिका जाने से पहले वीजा के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट देना पड़ता है।

Passport Verification: महज 5 दिन में हो जाएगा पासपोर्ट का सत्यापन, अमित शाह बोले- मोबाइल से होगा वेरिफिकेशन

Passport बनाने का झूठा दावा करती हैं ये वेबसाइट, सरकार ने दी वॉर्निंग, फेक लिस्ट में शामिल हैं इनके नाम