Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Difference Between Paneer And Tofu: आपको पता है टोफू और पनीर में क्या है अंतर? जानकर रह जाएंगे हैरान

    By Piyush KumarEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 12 Jan 2023 04:27 PM (IST)

    कुछ लोग पनीर की तरह दिखने वाले टोफू को भी खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको इन दोनों के बीच अंतर को पता है। यदि नहीं तो हम आज आपको पनीर और टोफू के बीच अंतर को बताएंगे।

    Hero Image
    जानें पनीर और टोफू में क्या अंतर है।

    नई दिल्ली, जेएनएन।  पनीर से बने अलग-अलग व्यजनों का लुफ्त उठाना ज्यादातर लोगों को पंसद हैं। दूध से बने उत्पादों की बात करें तो अमूमन सभी व्यक्तियों को पनीर पसंद है। चाहे मटर पनीर हो या शाही पनीर, पनीर के सब्जियों के खाने का अलग ही आनंद है। वहीं, कुछ लोग पनीर की तरह दिखने वाले टोफू को भी खूब पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आपको इन दोनों के बीच अंतर को पता है। यदि नहीं, तो हम आज आपको पनीर और टोफू के बीच अंतर को बताएंगे। इसके अलावा, यह भी बताएंगे कि इन दोनों में से सेहत के लिए कौन अधिक फायदेमंद होता है और यह आखिर किस तरह से तैयार किया जाता है। तो, पूरी जानकारी लिए नीचे दिए गए लेख को पढ़ें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई लोगों का मानना है कि टोफू का देसी नाम पनीर ही होता है। हालांकि, यह गलत है। क्योंकि, पनीर और टोफू दोनों ही अलग-अलग चीजें हैं। इनका स्वाद भी अलग-अलग होता है। इसके लिए हम सबसे पहले यह जानेंगे कि यह दोनों किस प्रकार बनाए जाते हैं।

    जानें कैसे बनाया जाता है टोफू

    टोफू को सोयाबीन दूध की मदद से तैयार किया जाता है। यह एक प्रकार का दही होता है, जिसे सोया दूध में कैल्शियम और मैग्नीशियम नमक की मदद से तरल से ठोस में बदला जाता है। वहीं, बाद में इसे ब्लॉक में डालकर दबाने के बाद आकार दिया जाता है। टोफू शाकाहारी होने के साथ अधिक प्रोटीन का स्त्रोत होता है। बता दें कि टोफू की उत्पत्ति चीन में हुई थी, जिसे विश्वभर में एक शाकाहारी भोजन के रूप में स्वीकार किया जाता है।

    पनीर

    पनीर को गाय, भैंस या बकरी के दूध से तैयार किया जाता है। पनीर को मठ्ठे में से दही के रूप में निकालकर दबा कर सुखाया जाता है। इसके बाद इसके ठोस ब्लॉक बनाए जाते हैं। पनीर की उत्पत्ति भारत में हुई थी। यही वजह है कि इसे भारतीय पनीर भी कहा जाता है।

    पनीर और टोफू दोनों ही शाकाहरी

    पनरी और टोफू दोनों ही शाकाहरी पकवान हैं। टोफू सोयाबीन के दूध से तैयार किया जाता है, जो कि एक पौधे पर आधारित उत्पाद है। साथ ही यह शाकाहारी भी है। वहीं, पनीर को गाय और भैंस के दूध से बनाया जाता है। पनीर भी शाकाहारी व्यंजन है।

    कितना होता है पोषण

    टोफू प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है। 100 ग्राम टोफू में 144 कैलोरी होती है। वहीं, पनीर में कैलोरी, प्रोटीन, कार्ब्स, कैल्शियम और फैट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यानि 100 ग्राम में आपको 321 कैलोरी मिल जाएगी।

    टोफू और पनीर में सेहत के लिए कौन है बेहतर

    गौरतलब है कि टोफू और पनीर दोनों ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन, इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की वजह से इन्हें बांटा गया है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो टोफू आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। क्योंकि, इसमें प्रोटीन अधिक और कैलोरी कम होती है। वहीं, यदि आप अपनी पूरी सेहत में सुधार चाहते हैं, तो पनीर आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। क्योंकि, इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, कार्ब्स और कैलोरी भरपूर मिल जाएगी। आपको यह भी बता दें कि टोफू का इस्तेमाल विगन और वेज, दोनों तरह की डाइट में किया जा सकता है, जबकि पनीर का इस्तेमाल सिर्फ वेज खाने में होता है। क्योंकि, यह दूध से बना उत्पाद है।

    यह भी पढ़ें: राजनीतिक दलों के चुनावी खर्चों को लेकर चुनाव आयोग ने किया सुप्रीम कोर्ट में ये दावा