Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dev Deepawali 2022: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी देव दीपावली की शुभकामनाएं, पर्व को बताया खास

    By Ashisha Singh RajputEdited By:
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 06:34 PM (IST)

    Dev Deepawali 2022 शिव की नगरी काशी में आज देव दीपावली मनाई जा रही है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कर कहा भारत की प्राचीन संस्कृति अध्यात्म और परंपरा के प्रतीक पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

    Hero Image
    पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से सोमवार शाम ट्वीट कर कर कहा-

    नई दिल्ली, एजेंसी। हर साल शिव की नगरी काशी में देव दीपावली मनाई जाती है। इस दिन गंगा घाट, काशी का गली मोहल्ला और शहर दीयों की रोशनी में सरोबार होते हैं। चारों तरफ दीयों की जगमगाहट नजर आती है। शाम के समय शिव नगरी में परंपरागत गंगा आरती होती है और लोग घाटों और सरोवरों के तट को हजारो दीपों से रोशन करते हैं। आज के इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी ने दी देव दीपावली की बधाई

    पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से सोमवार शाम ट्वीट कर कर कहा, 'भारत की प्राचीन संस्कृति, अध्यात्म और परंपरा के प्रतीक पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। पवित्र स्नान और दीपदान से जुड़ा यह अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।'

    देव दीपावली का महत्व

    देव दीपावली के शुभ दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ शिव जी की विधिवत पूजा करने का विधान है। कहा जाता है कि देव दीपावली के दिन भगवान शिव से त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। देव दीपावली मुख्य रूप से शिव को समर्पित होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन सभी देवी-देवता स्वर्ग लोक से नीचे धरती पर आते हैं। यही नहीं सभी देवतागण गंगा स्नान कर दीपोत्सव का हिस्सा भी बनते हैं।

    यह भी पढ़ें- Dev Deepawali 2022 : वाराणसी में चंद्रहार सी सुशोभित गंगा के साढ़े सात किलोमीटर लंबे तट का स्‍वर्णिम आभा

    यह भी पढ़े-  Dev Deepawali 2022 : अस्‍सी घाट पर 2000 शंखनुमा दीपकों की रोशनी का गंगा तट पर शंखनाद, पढ़ें...