Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aero India 2023 की शुरुआत से पहले बोले रक्षा मंत्री- जीवंत व विश्वस्तरीय घरेलू रक्षा उद्योग बनाना हमारा लक्ष्य

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 12 Feb 2023 09:16 PM (IST)

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जीवंत और विश्वस्तरीय घरेलू रक्षा उद्योग बनाना है ताकि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य हासिल किया जा सके और देश का समग्र विकास हो सके। एरो इंडिया-2023 का आयोजन इस दिशा में आगे बढ़ने में सहायक बनेगा। फोटो- एएनआई।

    Hero Image
    जीवंत व विश्वस्तरीय घरेलू रक्षा उद्योग बनाना हमारा लक्ष्य- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    बेंगलुरु, एएनआई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सरकार का उद्देश्य जीवंत और विश्वस्तरीय घरेलू रक्षा उद्योग बनाना है ताकि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य हासिल किया जा सके और देश का समग्र विकास हो सके। एरो इंडिया-2023 का आयोजन इस दिशा में आगे बढ़ने में सहायक बनेगा। बेंगलुरु में एरो इंडिया शो के 14वें संस्करण के आयोजन से पहले संवाददाता सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार रक्षा क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और वह वर्ष 2024 तक 25 हजार करोड़ रुपये के रक्षा निर्यात के लक्ष्य को हासिल करना चाहती है। पांच दिवसीय इस शो का उद्घाटन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    100 देशों के 800 प्रदर्शकों की होगी हिस्सेदारी

    रक्षा मंत्री ने एरो इंडिया-2023 के बारे में कहा, 'हम इसे बड़ा आयोजन बनाना चाहते थे, लेकिन यह कहीं ज्यादा भव्य आयोजन बन गया है। करीब 100 मित्र देशों और 800 प्रदर्शकों की हिस्सेदारी से यह एरो शो अब तक का सबसे बड़ा होगा।' उन्होंने कहा कि यह शो भारत में एरोस्पेस सेक्टर में वृद्धि को और बढ़ावा देगा।

    बेंगलुरु में जल्द बनेंगे विमान

    इस मौके पर मौजूद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा, 'इस आयोजन से हम अपनी एरोस्पेस टेक्नोलाजी की क्षमताओं और वाणिज्यिक व लड़ाकू विमान उत्पादन की वास्तविक निर्माण इकाइयों को दिखा सकते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि विमान के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सभी हिस्सों का उत्पादन बेंगलुरु में होता है। इसलिए मेरा सपना है कि वह दिन दूर नहीं होना चाहिए जब बेंगलुरु में हम अपना विमान बनाएंगे।

    30 देशों के मंत्रियों और दुनियाभर के कई सीईओ होंगे शामिल

    अधिकारियों के मुताबिक, एरो इंडिया-2023 की थीम 'द रनवे टू ए बिलियन अपाच्र्यूनिटीज' है। इसमें लगभग 30 देशों के मंत्रियों और दुनियाभर के 65 सीईओ के हिस्सा लेने की संभावना हैं।

    अब तक सबसे बड़ा होगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल

    भारत में अमेरिका की प्रभारी राजदूत एलिजाबेथ जोंस ने कहा कि एरो इंडिया-2023 में उनके देश का प्रतिनिधिमंडल अब तक सबसे बड़ा होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका मुक्त, खुला और लचीला भारत-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण भागीदार हैं, जहां लोकतंत्र फल-फूल सकता है।

    यह भी पढ़ें-

    China Super Cow: एक लाख लीटर दूध देगी ‘सुपर काऊ’, वैज्ञानिकों ने दूध की क्वालिटी और गाय की सेहत पर जताई चिंता

    Fact Check : ट्राईकॉन्टिनेंटल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर विजय प्रसाद के वीडियो को आईएएस अधिकारी का बताकर किया जा रहा शेयर