Cyclone Biparjoy: अगले 36 घंटों में भीषण रूप लेगा चक्रवात 'बिपारजॉय', IMD ने जारी किया अलर्ट
IMD ने बताया कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अगले 36 घंटों के दौरान धीरे-धीरे और तेज होगा। यह अगले 48 घंटे में उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसे देखते हुए मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उन्हें समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

नई दिल्ली, एएनआई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि चक्रवात बिपारजॉय (Cyclone Biparjoy) अगले 36 घंटों में तेज होने वाला है। अगले दो दिनों में यह उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।
48 घंटे के दौरान और तेज होगा चक्रवात
IMD ने कहा कि VSCS BIPARJOY चक्रवाती तूफान आज 0530 घंटे IST पर केंद्रित है। यह अक्षांश 14.7N और देशांतर 66.2E के पास गोवा से लगभग 820 किमी पश्चिम में, मुंबई से 840 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में, पोरबंदर से 850 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और कराची से 1140 किमी दक्षिण में है। यह अगले 48 घंटों के दौरान और तेज होगा।
VSCS BIPARJOY lay centered at 0530 hours IST of today, near latitude 14.7N and longitude 66.2E, about 820 km west of Goa, 840 km west-southwest of Mumbai, 850 km south-southwest of Porbandar and 1140 km south of Karachi. To intensify further during next 48 hours. pic.twitter.com/GZiobKI8ed
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 9, 2023
इससे पहले एक बुलेटिन में, मौसम विभाग ने कहा कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान आठ जून की रात 11:30 बजे गोवा के 840 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और मुंबई के 870 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में स्थित पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित था।
Very severe cyclonic storm Biparjoy over eastcentral Arabian Sea at 2330 hours IST of 08th June, 2023 over about 840 km west-southwest of Goa, 870 km west-southwest of Mumbai. To intensify further gradually during next 36 hours and move nearly north-northwestwards in next 2 days. pic.twitter.com/dx6b3VAEN6
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 8, 2023
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने मछुआरों को अरब सागर में ऐसे चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में उद्यम न करने की सलाह भी दी थी। जो लोग समुद्र में थे उन्हें तट पर लौटने की सलाह दी गई थी।
इससे पहले, विभाग ने कहा था कि चक्रवात बिपरजॉय मानसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है। इससे केरल में मानसून की शुरुआत हल्की होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।