Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus Updates: देश में 24 घंटे में कम हुए कोरोना के केस, 5664 नए मामले मिले; 35 की मौत

    Coronavirus Updates देश में कोरोना के कम होते केसों के बीच सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में 5664 नए मामले मिले हैं। इस दौरान सक्रिय मामलों में भी इजाफा हुआ है। सक्रिय मामले 47 हजार से अधिक हो गए हैं।

    By Mohd FaisalEdited By: Updated: Sun, 18 Sep 2022 09:38 AM (IST)
    Hero Image
    Coronavirus Updates: देश में 24 घंटे में कम हुए कोरोना के केस (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देश में कोरोना वायरस (Covid 19 Cases in India) के मामले भले ही कम होने लगे हैं। लेकिन अभी भी कोरोना का खतरा टला नहीं है। देश में पिछले कई दिनों से पांच हजार से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 5,664 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 4 हजार 555 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा, आज 35 लोगों की कोरोना से जान गई है एक दिन पहले के मुकाबले में आज कोरोना केस घटे हैं। एक दिन पहले कोरोना के 5 हजार 747 मामले दर्ज किए गए थे। आज देश में कोरोना के 83 केस अधिक मिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सक्रिय मामलों में आई बढ़ोत्तरी

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामलों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। देश में सक्रिय मामले 47 हजार 922 हो गए हैं। जबकि दैनिक सकारात्मकता दर 1.96 फीसद है। इसके अलावा देश में कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही 4 करोड़ 39 लाख 57 हजार 929 लोग ठीक भी हुए हैं। जबकि 5 लाख 28 हजार 337 लोगों की मौत हो चुकी है।

    बीते तीन दिन में इतने मिले केस

    आपको बता दें कि देश में 15 सितंबर को कोरोना वायरस के 6 हजार 422 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान कोरोना से 5,748 लोग ठीक हुए हैं। जबकि, 34 मरीजों की मौत भी हुई थी। वहीं, 16 सितंबर को कोविड 19 के 6 हजार 298 मामले दर्ज किए गए थे। इसके अलावा 5,916 लोग ठीक भी हुए और इस दौरान महामारी से 23 लोगों की जान भी गई। 17 सितंबर को 5 हजार 747 मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान 29 लोगों की मौत भी हुई थी।

    यह भी पढ़ें- Coronavirus Updates: बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 6298 नए मामले, लगातार बढ़ रहे एक्टिव केस

    216 करोड़ के पार पहुंचा वैक्सीनेशन

    देश में कोरोना वैक्सीन का आंकड़ा भी 216 करोड़ से अधिक हो गया है। देश में अब तक 216 करोड़ 56 लाख 54 हजार 766 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। जिनमें से 102 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज लग चुकी है। जबकि 94 करोड़ से अधिक लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

    यह भी पढ़ें- Coronavirus Updates: कोविड-19 के मामलों में राहत, 24 घंटे में 5747 नए मामले; सक्रिय मरीज बढ़े